Sauchalay Online Registration UP Gramin 2026: फ्री शौचालय योजना अप्लाई कैसे करें, स्टेटस चेक

YOUR DT SEVA
0

उत्तर प्रदेश में फ्री शौचालय योजना के दूसरे चरण के आवेदन ऑनलाइन होना शुरू हो गए हैं इस चरण में उन सभी नागरिकों को फ्री शौचालय मुहैया कराया जा रहा है जिन्हें पहले चरण में शौचालय नही मिला था, इस चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन अभी हो रहे है Sauchalay Online Registration Up Gramin कैसे करना है इस पोस्ट में बताया गया है इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को ₹12,000 की सब्सिडी दी जाती है ताकि वे अपने घर में शौचालय का निर्माण कर सकें। यदि आपका भी अभी तक शौचालय नही बना है तो अपना फॉर्म ऑनलाइन कर दीजिये जिससे आपका भी शौचालय निर्माण हो सके जिससे आप खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से बच सकें। 

Sauchalay Online Registration UP Gramin 2026: फ्री शौचालय योजना अप्लाई कैसे करें, स्टेटस चेक

    स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज II के लेटेस्ट अपडेट्स 2026

    स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (SBM-G) फेज II 2020-21 से 2025-26 तक चल रही है, जो मार्च 2026 तक जारी रहेगी। 2026 में UP सरकार ने योजना को ODF प्लस पर फोकस किया है, जहां न सिर्फ शौचालय बनेंगे बल्कि ग्रे वॉटर मैनेजमेंट और सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट भी शामिल होगा। UP में अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा IHHL (व्यक्तिगत घरेलू शौचालय) बन चुके हैं, और 2026 में 10 लाख नए आवेदनों का लक्ष्य है (स्रोत: sbm.gov.in डैशबोर्ड)। यदि आपका गांव ODF घोषित नहीं है, तो प्राथमिकता मिलेगी। कोई अंतिम तिथि नहीं है, लेकिन जल्दी आवेदन करें क्योंकि फंड्स लिमिटेड हैं। नई अपडेट: अब UMANG ऐप से भी आवेदन और स्टेटस चेक कर सकते हैं।

    शौचालय ऑनलाइन ग्रामीण Up के लिए पात्रता

    उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए फ्री शौचालय योजना के लिय पात्रता शर्तों को बहुत कम कर दिया गया है जिससे सभी अपना अपना शौचालय निर्माण करा सकें इसके लिए सरकार ने गरीब वर्ग के लोगों को स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण सुविधाओं का उपयोग करने का उद्देश्य रखा है। इस योजना से उन परिवारों की मदद होगी है जो शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस सब्सिडी के माध्यम से, लोग अपने घरों में स्वच्छ शौचालय का निर्माण करा सकते हैं और इसके माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा न सकते हैं। इस योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न शर्तों को पूरा करना होगा।
    • शौचालय ऑनलाइन करने के लिए आवेदक गरीबी रेखा से नीचे का होना चाहिए।
    • आवेदक का घर ग्रामीण क्षेत्र में होना चाहिए।
    • शौचालय आवेदनकर्त्ता के घर में पहले से शौचालय नहीं हो।
    • शौचालय आवेदनकर्त्ता की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हो।
    • आवेदक के पास कोई भी सरकारी पद नही होना चाहिए।  
    इस योजना के माध्यम से सरकार ने एक प्रभावी तरीके से शौच मुक्त भारत की दिशा में कदम उठाया है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। यह भारतीय समाज को एक स्वस्थ, स्वच्छ, और स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो गरीब परिवार के लोगों को भी इसका उपयोग करने का अवसर प्रदान करता है।

    सम्बधित पोस्ट 

    ऑनलाइन शौचालय रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

    किसी भी योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने रजिस्ट्रेशन करने के लिए दस्तावेज एक अहम भूमिका निभाते हैं यदि आपके दस्तावेज सही होंगे तो आपको इस योजना का लाभ जरूर मिल सकता है तो जान लेते हैं उत्तर प्रदेश ग्रामीण शौचालय के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में कौन कौन से डाक्यूमेंट लगेंगे जानते हैं आगे
    • आवेदक का आधार कार्ड होना चाहिए। 
    • आवेदक का बैंक पासबुक होना चाहिए।  
    • आवेदक का परिवार पहचान पत्र जैसे राशन कार्ड या अन्य कोई दस्तावेज होना चाहिए। 
    • आवेदक के घर का पता प्रमाण भी होना चाहिए।  
    • आवेदक के पास एक वैध मोबाइल नम्बर होना चाहिए।  

    Sauchalay Online Registration Up Gramin: कैसे करें

    उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र के शौचालय का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए यदि आप खुद से करना चाहते हैं तो फिर आपके पास मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर होना चाहिए और एक इन्टरनेट कनेक्शन होना चाहिए तथा फॉर्म ऑनलाइन करने की आपको बेसिक जानकारी होनी चाहिए सबसे अब फॉर्म ऑनलाइन करने से पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन से बैंक पासबुक को स्कैन कर सेव कर लीजिये या फिर उसका फोटो खींच कर उसे 200 KB से कम में बना लीजिये और फिर अब ऑनलाइन की प्रक्रिया को पूरा कीजिये अब Sauchalay ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें। 
    Sauchalay Online Registration UP Gramin 2026: फ्री शौचालय आवेदन करें

    Sauchalay Online Registration Up Gramin Rural

    यूपी ग्रामीण शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन करने से पहले स्वच्छ भारत मिशन के आधिकारिक वेबसाइट https://swachhbharatmission.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर "Citizen Corner" रजिस्ट्रेशन करना होगा आगे जानते हैं किस तरह Registration होगा 
    Sauchalay Online Registration Up Gramin Rural
    अब निम्न चरणों का पालन करें।  
    1.  Mobile (As Login ID) अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करें।  
    2. Name अपना नाम लिखें। 
    3. Gender महिल पुरुष जो भी हों उसका चयन करें।  
    4. Address पूरा पता लिखें।  
    5. State Name अपना प्रदेश उत्तर प्रदेश सेलेक्ट करें।  
    6. Capcha Code स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को Enter Security Code में भरें।  
    7. Submit बटन पर क्लिक करें।  
    सबमिट करते ही You have Registered Successfully. का पॉप स्क्रीन पर दिखेगा अब आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है NEXT अब अगले चरण में आपको शौचालय का फॉर्म ऑनलाइन करना होगा अब आगे जानते हैं फॉर्म ऑनलाइन कैसे होगा।  

    Gram Panchayat Sauchalay Online Registration

    उत्तर प्रदेश ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत शौचालय ऑनलाइन करने के लिए पहले उपर्युक्त मेथड से रजिस्ट्रेशन करें रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म को ऑनलाइन करना होगा शौचालय पोर्टल Up फॉर्म ऑनलाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें इस पर क्लिक करते ही इस पेज पर आ जायेगे जैसा कि नीचे चित्र में दिया गया है।  
    Gram Panchayat Sauchalay Online Registration
    शौचालय फॉर्म Online करने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनायें और लॉग इन करें अकाउंट लॉग इन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।  
    1. Registration Mobile No. शौचालय फॉर्म ऑनलाइन करने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट पर जाएँ और अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करें जो रजिस्ट्रेशन करते समय दिया था वही।  
    2. Get OTP बटन पर क्लिक करें 
    3. Enter OTP बाक्स में मोबाइल पर आयी हुई OTP लिखें। 
    4. Enter Security Code में स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा लिखें। 
    5. Sing-In बटन पर क्लिक करें। 
    उपर्युक्त प्रक्रिया को करने के बाद अब आपके सामने कुछ इस तरह का पेज दिखेगा जैसा कि नीचे चित्र में दिया गया है इस पेज पर आपको अपना फॉर्म ऑनलाइन करना होगा फॉर्म।  
    Up Sauchalay Online Registration Rural
    इस पेज पर आपको अपना Sauchalay फॉर्म ऑनलाइन करना होगा फॉर्म ऑनलाइन करने के लिए New Application ऑप्शन पर क्लिक करें इस पर क्लिक करते ही अगला पेज कुछ ऐसा आएगा जैसा कि नीचे दिया गया है। 

    ग्रामीण आवास और स्वच्छता से जुड़ी योजनाएं

    आवेदन स्टेटस कैसे चेक करें?

    आवेदन करने के बाद स्टेटस चेक करना आसान है। निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

    1. ऑफिशियल वेबसाइट https://sbm.gov.in/sbm_dbt/secure/login.aspx पर जाएं और लॉगिन करें (मोबाइल नंबर और OTP से)।
    2. "View Application" या "Check Status" ऑप्शन चुनें।
    3. वैकल्पिक: UMANG ऐप डाउनलोड करें, "Swachh Bharat Mission" सर्विस चुनें, और "Check Status" पर क्लिक करें। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एप्लीकेशन ID डालें।
    4. यदि अप्रूव्ड हो, तो सब्सिडी 15-30 दिनों में DBT से बैंक अकाउंट में आएगी। हेल्पलाइन: टोल-फ्री नंबर 1800-180-1666 (SBM-G हेल्पलाइन) या UP पंचायती राज विभाग: 0522-2238900। ईमेल: sbmup@gmail.com।

    प्रधानमंत्री शौचालय योजना ऑनलाइन फॉर्म करते समय ध्यान रखने योग्य बातें 

    फॉर्म भरते समय ये गलतियां न करें:

    • आधार या बैंक डिटेल्स गलत डालना: सुनिश्चित करें कि आधार बैंक से लिंक्ड हो और DBT एनेबल हो।
    • फाइल साइज ज्यादा होना: बैंक पासबुक की इमेज 200 KB से कम रखें (JPEG/PDF)।
    • अधूरी जानकारी: सभी फील्ड्स भरें, जैसे IFSC कोड सही हो। टिप्स:
    • मोबाइल से फोटो खींचकर रिसाइज ऐप यूज करें (जैसे Photo Resizer)।
    • CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) से हेल्प लें यदि इंटरनेट नहीं है।
    • आवेदन के बाद प्रिंट निकालकर ग्राम पंचायत सचिव को दिखाएं ताकि वेरिफिकेशन जल्दी हो।

    शौचालय ऑनलाइन ग्रामीण वेबसाइट लिंक 

    ऑनलाइन शौचालय रजिस्ट्रेशन Click Here
    शौचालय ऑनलाइन ग्रामीण फॉर्म लॉग इन Click Here
    Shauchalay Online Website https://swachhbharatmission.ddws.gov.in/
    Sauchalay Online Registration Up Gramin

    FAQs. शौचालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से सम्बधित प्रश्न उत्तर 

    Q. फ्री शौचालय योजना कब शुरू हुई?

    Ans. स्वच्छ भारत के अंतर्गत शुरू हुई फ्री शौचालय योजना 2014 में शुरू हुई थी।

    Q. विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?

    Ans. हर वर्ष 19 नवंबर को पूरी दुनिया में विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है

    Q. उत्तर प्रदेश ग्रामीण शौचालय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि क्या है?

    Ans. शौचालय योजना के लिए अभी कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। अभी आवेदन हो रहे हैं आप कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

    Q. शौचालय ऑनलाइन कैसे करें?

    Ans. स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। नागरिक कॉर्नर" टैब को खोजें और उस पर क्लिक करें। IHHL के लिए आवेदन फॉर्म" का लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें। आपके सामने आवेदन खुल जायेगा, जिसमें पूछी गई सभी  जानकारी भरें। फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें। सभी जानकारी भरने के बाद, "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक प्रस्तुत हो जाएगा।

    Q. Sauchalay Online Registration Up Gramin Official Website?

    Ans फ्री शौचालय योजना ऑनलाइन आवेदन करने की वेबसाइट https://sbm.gov.in/ है। 

    निष्कर्ष

    मुझे उम्मीद है Sauchalay Online Registration Up Gramin का फॉर्म ऑनलाइन करना आप जान गए होंगे यह पोस्ट आपको जानकारी देने में मददगार रहा होगा। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो कृपया कमेन्ट करें।

    ई-श्रम और अन्य ग्रामीण लाभार्थी योजनाएं


    एक टिप्पणी भेजें

    0टिप्पणियाँ

    एक टिप्पणी भेजें (0)

    #buttons=(Accept !) #days=(20)

    Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
    Accept !