UDISE Plus Portal 2026-27: स्कूल UDISE Code कैसे खोजें, स्टूडेंट मॉड्यूल व APAAR ID नियम

YOUR DT SEVA
0

शिक्षा विभाग से जुडी आज कल कई वेबसाइट हैं इनमे यू डाइस प्लस पोर्टल एक ऐसी वेबसाइट है जो सभी स्कूलों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाती है Udise Plus Portal पर सभी विद्यालयों को रजिस्ट्रेशन करवाना होता है और विद्यालय के बारे में सही जानकारी देनी होती है ऐसा न करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्य कर दी जाती है और सरकार द्वारा उन पर कार्यवाही की जाती है यू डाइस कोड़ सभी विद्यालयों के लिए आवश्यक है चाहें वह सरकारी हो या प्राइवेट इस पोस्ट में आप जानेंगे Udise Code क्या है कैसे काम करता है आप कैसे किसी विद्यालय का Udise Code ऑनलाइन पता कर सकते हैं जो विद्यालय यू डाइस प्लस पोर्टल पर रजिस्टर्ड नही है उन विद्यालयों को Udise Plus Portal Par Online Registration करना हैं Udise Plus Portal Par School Login Kaise banaye Online इसकी जानकारी इस पोस्ट में जानेंगे।

UDISE Plus Portal 2026-27: स्कूल UDISE Code कैसे खोजें, स्टूडेंट मॉड्यूल व APAAR ID नियम

🆕 ताज़ा अपडेट (2026-27 सत्र)

UDISE Plus पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डेटा एंट्री शुरू हो चुकी है। इस बार पोर्टल में कुछ नए नियम जोड़े गए हैं, जिन्हें जानना हर स्कूल के लिए जरूरी है:

  • डेटा एंट्री विंडो: जून 2026 से 30 सितंबर 2026 तक — इसी अवधि में सारा डेटा अपडेट/लॉक करना अनिवार्य है।
  • APAAR ID अब अनिवार्य: कक्षा 1 से 12 तक हर नामांकित छात्र का 12-अंकों का APAAR ID (One Nation, One Student ID) आधार से लिंक होना जरूरी है। इसके बिना डेटा सर्टिफिकेशन रुक सकता है, जिसका सीधा असर स्कूल को मिलने वाले सरकारी अनुदान पर पड़ सकता है।
  • Student Progression पहले पूरा करना होगा: नए 2026-27 के छात्र जोड़ने या कक्षा 1 में एडमिशन दर्ज करने से पहले, पिछले साल का Student Progression Module (प्रमोशन, मार्क्स प्रतिशत, उपस्थिति के दिन) पूरी तरह फाइनल और लॉक करना अनिवार्य है — वरना पोर्टल नई एंट्री नहीं करने देगा।
  • यूज़रनेम/पासवर्ड: यूज़रनेम आपके स्कूल का 11-अंकों का UDISE कोड होता है; पासवर्ड न मिलने पर अपने ब्लॉक MIS कोऑर्डिनेटर (BRC/CRC) से संपर्क करें।

💡 अगर पोर्टल आपको नई एंट्री करने नहीं दे रहा, तो सबसे पहले चेक करें कि पिछले साल का Student Progression डेटा वाकई "फाइनलाइज़्ड" है या सिर्फ "ड्राफ्ट" में सेव है।

What Is Udise Code - यू डाइस कोड क्या होता है

यू डाइस कोड को भारत सरकार ने सन् 2012 में स्कूलों के लिए लागू किया था इसकी जानकारी के लिए एक वेबसाइट Udise Plus Portal के नाम से लांच की गयी इसके द्वारा स्कूलों के लिए एक 11 अंको का यूनिक कोड जारी किया जाता है यह कोड सभी विद्यालयों का अलग अलग होता है यह कोड ही किसी विद्यालय की पहचान है यह मानिये इस डिजिटल कोड में विद्यालय की जन्म कुंडली छिपी होती है यदि आपने स्कूल से सम्बधित कभी कोई फॉर्म भरा होगा तो अक्सर वहां पर Udise कोड माँगा जाता है। इसे ऑनलाइन निकाल सकते हैं जानेंगे आगे। 

यू डाइस का फुल फॉर्म क्या है

अंग्रेजी में Udise का फुल फॉर्म (Unified District Information System for Education) होता है वहीं हिंदी भाषा में इसका पूरा नाम (शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली) होता है यह 11 अंको का एक स्कूल कोड होता है जो कि प्रत्येक स्कूल के लिए अलग होता इस कोड में स्कूल के बारे में सभी जानकारी फीड होती है। 

यू डाइस प्लस पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी

आर्टिकल का नाम यू डाइस प्लस पोर्टल
विभाग का नाम स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार
उद्देश्य स्कूलों की जानकारी में पारदर्शिता लाना
लाभार्थी सभी स्कूल, शिक्षक, व विद्यार्थी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
कौन से प्रदेश में लागू है समस्त भारत के सभी स्कूलों में
Udise Plus Official Website https://udiseplus.gov.in/

Udise Benefits - यू डाइस प्लस पोर्टल से फायदा क्या है

यू डाइस प्लस पोर्टल के कई प्रकार से लाभ है जिसके कुछ लाभ यहाँ बताये गए है जिन्हें आप कुछ इस तरह से समझ सकते हैं। 

  • इस पोर्टल से स्कूलों में पारदर्शिता आयी है। 

  • इससे किसी भी स्कूल की जानकारी को ऑनलाइन देखा जा सकता है।  
  • यह पोर्टल स्कूलों में हो रही अवैध फीस वसूली भ्रष्टाचार को कम करेगा। 
  • विद्यार्थियों की स्कालरशिप फॉर्म भरने पर udise कोड की आवश्यकता होती है जिससे छात्रवृति मिलने में मदद मिलती है। 
  • विद्यार्थियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए  Udise की जरूरत होती।  
  • इस पोर्टल के जरिये स्कूल भी भारत को Digital India बनाने में मदद कर रहे हैं। 
  • इससे स्कूल की बेहतर तरीके से निगरानी मैपिंग और ट्रेकिंग हो सकती है। 
  • यह पोर्टल सूचना के बेहतर आदान प्रदान के लिए स्कूलों को एक मंच प्रदान करता है। 

Search School Udise Code - किसी भी स्कूल का यू डाइस कोड कैसे निकालें

भारत के किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल का Udise Code ऑनलाइन निकालने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा जिससे आप यू डाइस कोड जान सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट https://src.udiseplus.gov.in/home पर जायें। डायरेक्ट वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें इस वेबसाइट को खोलने पर पेज कुछ इस तरह से दिखेगा जैसा कि नीचे चित्र में दिया गया है। 
Udise Plus Portal पर स्कूल लॉगिन: आसान प्रक्रिया जानें
अब इस पेज पर आप यू डाइस कोड को कई तरह से सर्च कर सकते हैं जैसे स्कूल नाम से अपने क्षेत्र के एरिया पिन कोड द्वारा जैसे भी देखना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें जैसे कि 

  • स्कूल नाम से यू डाइस कोड जानने के लिए Search By Name विकल्प का चयन करें 
  • Select State राज्य का चयन करें 
  • स्कूल का नाम लिखें अथवा जिस गाँव शहर या कस्बे में स्कूल हो वहां का नाम दर्ज कर दीजिये 
  • कैप्चा कोड को भरें 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • सबमिट करते ही पेज कुछ इस तरह से दिखेगा 

Udise Plus Portal पर स्कूल लॉगिन: आसान प्रक्रिया जानें
  1. यहाँ इस पेज पर Show Entries में 100 की जगह 1000 सेलेक्ट कर दीजिये जिससे एरिया के सभी स्कूलों के नाम आ जायेंगे UDISE कालम में स्कूल का यू डाईस कोड दिया गया है
  2. स्कूल नाम कालम में स्कूल का नाम दिया गया है 
  3. Region Detail में स्कूल का पता 
  4. Basic Details में स्कूल के बारे में अन्य जानकारी 
  5. Action कालम से स्कूल का रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं व अन्य तमाम प्रकार की जानकारी जान सकते हैं

Udise Plus Portal - का उद्देश्य क्या है

  • बुनियादी ढांचे: स्कूलों में पानी और सफाई की स्थिति का विश्लेषण करना।
  • प्रगति का मूल्यांकन: सभी स्कूलों का अध्ययन, वितरण और परिणाम का मूल्यांकन करना।
  • साक्षरता और प्रारंभिक शिक्षा: साक्षरता और प्रारंभिक शिक्षा में प्रगति का मूल्यांकन करना।
  • वित्त प्रभाव: क्या स्कूल का चलन वित्त से संभव है, इसकी जांच करना।
  • डिजिटल स्कूलिंग: सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को डिजिटल बनाना।
  • डेटा प्रबंधन: शिक्षकों, छात्रों और अन्य के लिए डेटा का सरल प्रबंधन।
  • पारदर्शिता: सभी स्कूलों से जुड़ी जानकारी को एक स्थान पर इकट्ठा करना और स्कूल सिस्टम को सभी के लिए पारदर्शी बनाने का उद्देश्य।
  • शैक्षिक योजनाएं: शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का विस्तार और व्यावसायिक विचार पर जोर देना।
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारना और बेहतर बनाना।
  • शिक्षकों की उपलब्धता: स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता का ध्यान रखना।
  • मूल सुविधाएं: भारत के स्कूलों में मौजूदा मूल सुविधाओं की स्थिति का पता लगाना।
  • डेटा विश्लेषण: डेटा खनन और भविष्यवाणी तकनीक का उपयोग करके स्कूलों में प्रवेश की भविष्यवाणी करना।

Udise Plus School Login - यू डाइस प्लस लॉगइन कैसे करें 

UDISE + डेटा एंट्री AY 2026-27 के लिए लॉगिन करने का तरीका कुछ इस तरह से है:

  • सबसे पहले, आपको udiseplus.gov.in नामक आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वहाँ पहुंचने के बाद, होमपेज खुलेगा।
  • वेबसाइट पर"लॉगिन" नाम का एक विकल्प होगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको "UDISE + डेटा एंट्री लॉगिन नामक विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
  • जब आप ये सब करेंगे, तो आपका लॉगिन हो जाएगा।

Udise Plus Data Entry - यू डाइस पोर्टल पर डाटा एंट्री में क्या भरें

UDISE Plus Portal में डेटा एंट्री करने का सही तरीका है और क्या क्या भरा जायेगा:

  • पोर्टल पर लॉगिन: सबसे पहले, UDISE Plus Portal पर जाएं और अपना अकाउंट लॉगिन करें।
  • डीसीएफ खंड: डेटा एंट्री फॉर्म को 11 खंडों में बांटा गया है, हर खंड में अलग-अलग स्कूल की जानकारी भरी जाती है।
  • स्कूल प्रोफाइल: हर खंड में स्कूल की विभिन्न जानकारी होती है। जैसे कि स्कूल का स्थान, इंफ्रास्ट्रक्चर, और प्रबंधन।
  • स्टाफ की जानकारी: शिक्षकों और गैर-शिक्षक स्टाफ की जानकारी अलग खंड में भरी जाती है।
  • छात्रों का पंजीकरण: नए प्रवेश, नामांकन, और विद्यार्थियों की जानकारी भरने  का अलग खंड होता है।
  • भौतिक सुविधाएं: स्कूल में मौजूद भौतिक सुविधाओं और उपकरणों के बारे में जानकारी देना होता है
  • सुरक्षा उपाय: स्कूल की सुरक्षा के लिए एक विशेष खंड होता है।
  • आय और व्यय: स्कूल की आय और व्यय की जानकारी भी अलग खंड में होती है।
  • वार्षिक परीक्षा परिणाम: हर साल की परीक्षा के परिणामों के लिए भी एक अलग खंड होता है।
  • छात्रों के लिए प्रोत्साहन और सुविधाएं: छात्रों को दी जाने वाली प्रोत्साहन और सुविधाओं के बारे में भी अलग खंड होता है।
  • डेटा एंट्री: इन खंडों में जानकारी को सही ढंग से भरें, ताकि UDISE Plus Portal पर सटीक डेटा रिकॉर्ड हो सके।

Udise Plus Portal पर स्कूल रजिस्ट्रेशन कैसे करें

सबसे पहले, आपको स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://udiseplus.gov.in/ पर जाना होगा। वहाँ पहुंचने के बाद, 'Login for School Directory / User Management' का विकल्प देखें और उस पर क्लिक करें। अब आपको 'School User Registration' विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपने स्कूल की जानकारी भरें, जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, और अन्य विवरण। सभी विवरण भरने के बाद, कैप्चा कोड भरें और फिर सबमिट करें। इसके बाद, आपकी UDISE+ पोर्टल पर School User Registration की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।"

Udise Plus Student Module कैसे भरें 

विद्यार्थी मॉड्यूल भरना बहुत ही आसान है:सबसे पहले, Udise Plus वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर, "विद्यार्थी मॉड्यूल" ऑप्शन पर क्लिक करें। अपने राज्य का चयन करें और "लॉग इन" पेज पर जाएं। अपनी आईडी और पासवर्ड डालें। लॉग इन करने के बाद, "Add Section" का ऑप्शन मिलेगा। यहां कक्षा, सेक्शन और अन्य जानकारी भरें। 

FAQs. 

Q. यू डाइस प्लस पोर्टल का हेल्पलाइन नम्बर क्या है?

Ans. Udise पोर्टल का टोल फ्री नम्बर 1800-11-6200 है।

Q. यू डाइस की फुल फॉर्म क्या है?

Ans. Unified District information system

Q. UDISE कोड कितने अंको का होता है?

Ans. 11 डिजिट का

Q. यू डाइस कोड क्या होता है?

Ans. यू डाइस कोड 11 अंको का एक यूनिक कोड होता है जो किसी भी विद्यालय की पहचान होता है। 

Q. यू डाइस प्लस स्टूडेंट प्रोफाइल?

A. यू-डाइस प्लस छात्र प्रोफाइल" भारत सरकार द्वारा विकसित ऑनलाइन डेटाबेस है जिसका उद्देश्य देश भर के स्कूलों और छात्रों के बारे में जानकारी एकत्र करना और उसे व्यवस्थित करना है। यह डेटाबेस सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, छात्रों, और शिक्षा संबंधित संस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

UDISE Plus पोर्टल में एक बार लॉगिन करने के बाद बाकी मॉड्यूल के लिए दोबारा लॉगिन करना पड़ता है?
नहीं। पोर्टल पर चार मुख्य मॉड्यूल हैं — School Directory/User Management, Teacher Module, Student Module, और UDISE Common Login। किसी एक मॉड्यूल में लॉगिन करने के बाद, बाकी सभी मॉड्यूल एक ही ब्राउज़र सेशन में अपने आप एक्सेस हो जाते हैं, दोबारा लॉगिन की जरूरत नहीं पड़ती।

अगर कोई छात्र दूसरे स्कूल में सक्रिय दिख रहा है तो नए स्कूल में उसे कैसे जोड़ें?
इस स्थिति में पुराने स्कूल से "Student Release Request" भेजना होता है। छात्र का PEN नंबर और जन्मतिथि डालकर अनुरोध जनरेट किया जाता है, जिसे पुराना स्कूल स्वीकृत करने के बाद ही नया स्कूल उस छात्र को अपने रिकॉर्ड में इम्पोर्ट कर सकता है।

निष्कर्ष 

आशा है आपको यह जानकारी Udise Plus Portal Par School login Kaise banaye Online पसंद आयी होगी। यदि इस जानकारी से सम्बधित आपका कोई सवाल है या आपको UDISE प्लस पोर्टल के बारे में और जानकारी चाहिए, तो कृपया हमें कमेंट सेक्शन में बताएं। इस जानकारी को अन्य लोगों के साथ भी साझा करें। इसी तरह की और जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट yourdtseva.com पर भी विजिट करते रहें।

इन्हे भी पढ़ें
मिशन प्रेरणा पोर्टल
स्कालरशिप स्टेटस कैसे चेक करें
यूपी बोर्ड मार्कशीट डाउनलोड न्यू पोर्टल

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !