Type Here to Get Search Results !

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide

YOUR DT SEVA 0
यदि आप PAN Card 2.0 के बारे में जानना चाहते हैं और इसे ऑनलाइन कैसे बनाएं, तो यह लेख आपके लिए परफेक्ट है। PAN Card 2.0 भारत सरकार ने PAN Card 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यह नया पैन कार्ड पुराने कार्ड की तुलना में अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और आधुनिक फीचर्स से लैस है। अब सभी नए PAN कार्ड इसी फॉर्मेट में जारी हो रहे हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि PAN Card 2.0 Online Kaise Banaye, तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएँगे PAN Card 2.0 क्या है, इसके फायदे, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया, आधार लिंकिंग, डाउनलोड, अपडेट और अपग्रेड की पूरी जानकारी देंगे। अंत तक पढ़ें और आसानी से अपना PAN Card 2.0 बनवाएं!
PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide

PAN Card Important Links – Apply, Download Reprint & Status Check

सेवा का नाम (PAN Services) पोर्टल का नाम डायरेक्ट लिंक
नया पैन कार्ड बनवाएं (Apply Online) NSDL (Protean) यहाँ क्लिक करें
नया पैन कार्ड आवेदन (UTI Portal) UTIITSL यहाँ क्लिक करें
फ्री पैन कार्ड (Instant E-PAN) Income Tax Dept डाउनलोड स्टेटस चेक
पैन कार्ड स्टेटस चेक करें NSDL Tracking UTI स्टेटस
पैन कार्ड डाउनलोड करें (E-PAN) NSDL Portal UTI डाउनलोड
पैन कार्ड दोबारा मंगवाएं (Reprint) NSDL PVC Card  UTI PVC CARD
पैन कार्ड आधार से लिंक करें LINK करें स्टेटस चेक
पैन कार्ड इंडिया पोस्ट ट्रेकिंग                     पैन कार्ड ट्रैक करें  

PAN Card 2.0 क्या है?

PAN Card 2.0 पुराने PAN कार्ड का उन्नत वर्जन है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 25 नवंबर 2024 को मंजूरी दी थी। 2026 में यह पूरी तरह से लागू है, और अब सभी नए PAN कार्ड QR कोड के साथ जारी हो रहे हैं। यह डिजिटल रूप से सुरक्षित है, जिसमें इंटीग्रेटेड चिप और QR कोड शामिल है, जो आपकी जानकारी को एन्क्रिप्टेड रखता है। QR कोड स्कैन करके कोई भी आपकी PAN डिटेल्स वेरीफाई कर सकता है, जिससे फ्रॉड का खतरा कम होता है।

यह PAN कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा संचालित होता है और वित्तीय लेन-देन, लोन, बैंक अकाउंट और टैक्स फाइलिंग के लिए अनिवार्य है।

पैन कार्ड की महत्वपूर्ण सेटिंग्स और अपडेट्स

📅 PAN Card 2.0 Release Date

विवरण

जानकारी

PAN Card 2.0 Approval Date

25 नवंबर 2024

लागू करने वाला विभाग

Income Tax Department

पुराने PAN का Status

पूरी तरह Valid रहेगा

PAN Card 2.0 के फायदे और फीचर्स

PAN Card 2.0 कई आधुनिक फीचर्स के साथ आता है, जो इसे पुराने वर्जन से बेहतर बनाते हैं। यहां मुख्य फायदे और फीचर्स हैं:

फीचर

विवरण

QR कोड

स्कैन करके PAN डिटेल्स तुरंत वेरीफाई करें, डेटा लीक का खतरा कम।

डिजिटल सिक्योरिटी

एन्क्रिप्टेड जानकारी, सरकार के डेटाबेस से डायरेक्ट लिंक।

तेज प्रोसेसिंग

लोन, क्रेडिट कार्ड और वित्तीय सेवाओं में कम डॉक्यूमेंट्स की जरूरत।

ट्रैकिंग

वित्तीय गतिविधियों को आसानी से ट्रैक करें।

डिजिटल अनुकूल

ई-फाइलिंग, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन्स के लिए परफेक्ट।

मोबाइल स्कैन

किसी भी स्मार्टफोन से QR स्कैन कर जानकारी प्राप्त करें।

फायदे:

  • वित्तीय संस्थानों को जानकारी तेजी से उपलब्ध, लोन प्रक्रिया तेज।
  • फर्जीवाड़ा मुश्किल, क्योंकि QR कोड से वेरीफिकेशन आसान।
  • डिजिटल इंडिया के तहत पेपरलेस और सुरक्षित।
  • पुराने PAN की तुलना में बेहतर प्राइवेसी और स्पीड।

PAN Card 2.0 बनाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

नया PAN Card 2.0 बनाने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स चाहिए:

  • आधार कार्ड: पहचान और पता प्रमाण के लिए अनिवार्य।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: OTP वेरिफिकेशन और ई-PAN प्राप्त करने के लिए।
  • पासपोर्ट साइज फोटो: अगर आधार की फोटो से अलग लगवाना चाहें (2 कॉपीज)।
  • हस्ताक्षर: सादा कागज पर, डिजिटल अपलोड के लिए।
  • अन्य: अगर नाम या पता बदलना हो, तो वोटर ID या अन्य प्रमाण।

नोट: आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, अन्यथा ई-PAN में देरी हो सकती है।

Pan Card 2.0: ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड QR कोड के साथ

PAN Card 2.0 ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

PAN Card 2.0 अप्लाई करने के लिए तीन आधिकारिक पोर्टल हैं: Income Tax E-Filing, NSDL (Protean), और UTIITSL। 2026 में प्रक्रिया और तेज हो गई है। इनमें से आप किसी भी वेबसाइट से पैन कार्ड बनवा सकते हैं, क्योंकि ये सभी समान पैन कार्ड जारी करती हैं। नीचे इनका विवरण और प्रक्रिया दी गई है: स्टेप बाय स्टेप गाइड:

1. NSDL से पैन कार्ड 2.0 कैसे बनाएं? (How to Apply for Pan Card 2.0)

अगर आप नया पैन कार्ड 2.0 बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी होनी चाहिए। यदि आप पैन कार्ड पर अलग से अपनी फोटो लगवाना चाहते हैं, तो 2 पासपोर्ट साइज फोटो और एक सादा कागज पर हस्ताक्षर भी जरूरी हैं। पैन कार्ड बनाने के लिए आप NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, अगर आप नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यहां पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
  • वेबसाइट: https://www.protean-tinpan.com/services/pan/pan-index.html
  • ई-पैन और फिजिकल पैन कार्ड दोनों की सुविधा।
Pan Card 2.0: ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड QR कोड के साथ
  • Application Type में New PAN – Indian Citizen (Form 49A) चुनें।
  • Category में Individual का चयन करें। 
  • व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, और पते की जानकारी भरें। 
  • अपने हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें। 
  • भुगतान करें: ई-पैन के लिए ₹72। फिजिकल पैन कार्ड के लिए ₹107 + GST। 
  • आपका ई-पैन 2 घंटे में ईमेल पर और फिजिकल पैन कार्ड डाक से प्राप्त होगा। फिजिकल पैन कार्ड 7-10 दिनों में पोस्ट द्वारा मिलता है।
  • क्यों चुनें: अगर आप तेज प्रक्रिया के साथ-साथ फिजिकल पैन कार्ड चाहते हैं।

2. यूटीआईआईटीएसएल पोर्टल (UTIITSL)

वेबसाइट: utiitsl.com पर जाएँ PAN Card Services में Apply for PAN Card पर क्लिक करें।

  1. फॉर्म 49A भरें और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  1. हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।
  2. भुगतान करें:
  3. ई-पैन के लिए ₹72।
  4. फिजिकल पैन कार्ड के लिए ₹107 + GST।
  5. आवेदन पूरा करें और आपका पैन कार्ड जल्दी जारी होगा।

महत्वपूर्ण बातें:

  • पैन कार्ड में हमेशा पिता का नाम ही दर्ज किया जाता है, पति का नहीं।
  • यह डिजिटल फॉर्मेट में होता है और ईमेल पर प्राप्त होता है।
  • प्लास्टिक कार्ड के रूप में डाक से आपके पते पर भेजा जाता है। जो की 7 से 15 दिन में आपके घर के पते पर आ  जाता है,

3. ई-फाइलिंग पोर्टल फ्री पैन कार्ड बनाएँ (Income Tax Department)

  • वेबसाइट: https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएँ डायरेक्ट लिंक ऊपर इम्पोर्टेन्ट लिंक सेक्शन  में दिया गया है!
  • सबसे तेज प्रक्रिया: इस वेबसाइट से पैन कार्ड बनवाने पर आप केवल 5 मिनट में अपना ई-पैन डाउनलोड कर सकते हैं।
PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  • वेबसाइट पर जाने के बाद Instant E-PAN विकल्प चुनें।
  • आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और ओटीपी से सत्यापित करें।
  • आपकी जानकारी स्वचालित रूप से भरी जाएगी।
  • सिंगल साइन प्रोसेस: पैन कार्ड में वही फोटो लगेगी, जो आपके आधार कार्ड पर है।
  • इसमें आपको डिजिटल सिग्नेचर या आधार सत्यापन के बाद अलग से साइन करने की आवश्यकता होती है।
नोट: इसमें आधार कार्ड पर लगी फोटो का ही उपयोग होगा और आपको हस्ताक्षर पैन कार्ड पर अलग से करने  होंगे।

पैन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें? (Track Your PAN Card Status)

पैन कार्ड आवेदन करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि "मेरा पैन कार्ड कहाँ पहुँचा?"। आप ऑनलाइन बहुत आसानी से जान सकते हैं कि आपका पैन कार्ड बन गया है या अभी रास्ते में है। स्टेटस चेक करने के लिए आपको उसी पोर्टल पर जाना होगा जहाँ से आपने आवेदन किया था।

1. NSDL (Protean) पोर्टल पर स्टेटस कैसे देखें?

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  • सबसे पहले आधिकारिक NSDL Status Track पेज पर जाएं।
  • Application Type में 'PAN - New / Change Request' का चुनाव करें।
  • अपनी रसीद पर दिया गया 15 अंकों का Acknowledgement Number दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर 'Submit' पर क्लिक करें।
  • परिणाम: यहाँ आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड प्रोसेस में है या डिस्पैच हो चुका है। यदि डिस्पैच हो गया है, तो आपको India Post का ट्रैकिंग नंबर भी यहीं मिल जाएगा।

2. UTIITSL पोर्टल पर स्टेटस कैसे देखें?

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  • इसके लिए UTI Status Track पेज पर जाएं।
  • अपना Application Coupon Number (जो रसीद पर दिया होता है) दर्ज करें।
  • अपनी जन्म तिथि (Date of Birth) भरें और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने पैन कार्ड का ताजा स्टेटस आ जाएगा।

खास जानकारी: जब आपका पैन कार्ड डाक (Post) द्वारा भेज दिया जाता है, तो स्टेटस में मिलने वाले ट्रैकिंग नंबर को आप India Post की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि कार्ड आपके शहर के पोस्ट ऑफिस तक पहुँचा है या नहीं। साथ ही, आपका e-PAN आपकी ईमेल आईडी पर भी भेज दिया जाता है जिसकी जानकारी स्टेटस पेज पर दी गई होती है।

पैन कार्ड 2.0 को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें? (How to Link Pan Card 2.0 with Aadhaar Card)

अगर आप पैन कार्ड 2.0 को आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं, तो इसे आप ऑनलाइन बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eportal.incometax.gov.in/ पर जाना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  • वेबसाइट के होम पेज पर Quick Links का विकल्प मिलेगा। इस सेक्शन में Link Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • नए खुले पेज पर, सबसे पहले अपना पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद, Validate बटन पर क्लिक करें।
  • अब एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें Link Aadhaar का बटन होगा। इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करें और सत्यापन पूरा करें।

ओटीपी सत्यापन के बाद, आपका पैन कार्ड 2.0 सफलतापूर्वक आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

पैन-आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

पैन कार्ड 2.0 का लाभ उठाने के लिए आपका पैन कार्ड आधार से लिंक होना अनिवार्य है। यदि आपका पैन लिंक नहीं है, तो यह निष्क्रिय (Inoperative) हो सकता है। अपना स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  1. सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट Link Aadhaar Status पर जाएं।
  2. अब अपना पैन कार्ड नंबर और आधार नंबर निर्धारित बॉक्स में दर्ज करें।
  3. इसके बाद नीचे दिए गए 'View Link Aadhaar Status' बटन पर क्लिक करें।
  4. परिणाम: * यदि लिंक है, तो स्क्रीन पर मैसेज आएगा: "Your PAN is already linked to given Aadhaar." * यदि लिंक नहीं है, तो आपको तुरंत लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
खास टिप: सावधान! कहीं आपका पैन कार्ड भी तो बेकार नहीं होने वाला? यहाँ क्लिक करें और 1 मिनट में अपना स्टेटस जानें!

ई-पैन कार्ड 2.0 डाउनलोड कैसे करें? (How to Download E-Pan Card 2.0)

यदि आपका पैन कार्ड पहले से बना हुआ है और आप अब पैन कार्ड 2.0 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान कदम हैं। लेकिन इससे पहले, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका पैन कार्ड किस वेबसाइट से बना था। PAN किस पोर्टल से बना, चेक करें (कार्ड के पीछे)। आइए, हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताते हैं:

⬇️ E-PAN Card 2.0 Download के लिए आवश्यक चीजें

Portal

तरीका

NSDL

PAN और आधार नंबर + DOB + OTP

UTI

PAN + Aadhaar + OTP

Income Tax

आधार नंबर + ओटीपी Direct Download

NSDL से पैन 2.0 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

यदि आपका पैन कार्ड NSDL से बना है तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं:

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide

  • पैन डाउनलोड पेज पर जाएं। पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें। 
  • चेकबॉक्स पर क्लिक करें और फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें। 
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी को दर्ज करें और वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • वेरिफिकेशन के बाद आपका ई-पैन कार्ड 2.0 आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा। 
  • ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया 30 मिनट तक में पूरी हो जाएगी।

UTI से पैन 2.0 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

अगर आपका पैन कार्ड UTI (UTI Infrastructure Technology and Services Ltd.) से जारी हुआ है, तो आप आसानी से पैन 2.0 को डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए नीचे दिए गए कदमों का पालन करें:

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  1. UTI पैन कार्ड डाउनलोड पेज पर जाएं: सबसे पहले, आपको UTI के आधिकारिक पैन कार्ड डाउनलोड पेज पर जाना होगा।
  2. आवश्यक जानकारी भरें: पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें। यह जानकारी पैन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी को सही से लिंक करने में मदद करेगी।
  3. ओटीपी प्राप्त करें: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें। यह ओटीपी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  4. ओटीपी दर्ज करें और वेरिफिकेशन करें: ओटीपी दर्ज करने के बाद, इसकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. ई-पैन कार्ड प्राप्त करें: सबमिट करने के बाद, आपका ई-पैन कार्ड 2.0 आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दिया जाएगा।
  6. सही और अपडेटेड जानकारी: ई-पैन कार्ड को डाउनलोड करने के लिए, आपकी पैन कार्ड की जानकारी सही और अपडेटेड होनी चाहिए। अगर आपकी जानकारी गलत या अपडेट नहीं है, तो पहले इसे ठीक करवाएं।

इस प्रकार, आप UTI से पैन कार्ड 2.0 को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

इनकम टैक्स पोर्टल से फ्री e-PAN कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपने अपना पैन कार्ड इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से मुफ्त में बनवाया था, तो आप इसे कुछ ही सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं।

ध्यान दें: आप इस पोर्टल से पैन कार्ड तभी डाउनलोड कर पाएंगे, जब आपने इसे यहीं से (Instant e-PAN सुविधा द्वारा) बनाया हो।

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide

डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आधिकारिक डाउनलोड पेज यहाँ क्लिक करें पर जाएं।
  2. अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और 'Continue' बटन पर क्लिक करें।
  3. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सत्यापित (Verify) करें।
  4. यदि आपका पैन कार्ड इसी पोर्टल से बना होगा, तो आपकी स्क्रीन पर 'Download e-PAN' का विकल्प आ जाएगा।
  5. अब आप इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

प्रो टिप: क्या आपका पैन कार्ड कहीं खो गया है? आधार नंबर से पैन कार्ड निकालने का यह गुप्त तरीका शायद ही आपको पता होगा!

ई-पैन कार्ड PDF का पासवर्ड क्या होता है? (How to Open PAN PDF)

जब आप नया ई-पैन (e-PAN) डाउनलोड करते हैं, तो सुरक्षा कारणों से वह एक पासवर्ड से सुरक्षित (Password Protected) होता है। कई लोग पीडीएफ डाउनलोड तो कर लेते हैं, लेकिन पासवर्ड न पता होने के कारण उसे खोल नहीं पाते।

पैन कार्ड PDF का पासवर्ड: आपकी जन्म तिथि (Date of Birth) ही आपकी पैन कार्ड फाइल का पासवर्ड होती है। इसमें आपको कोई स्पेस (Space) या स्लैश (/) नहीं लगाना होता है।

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide

उदाहरण से समझें (Example): मान लीजिए आपकी जन्म तिथि 15 अगस्त 1995 है, तो आपका पासवर्ड इस प्रकार होगा:

  • जन्म तिथि: 15/08/1995
  • PDF पासवर्ड: 15081995

इसी तरह, यदि आपकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2001 है, तो आपका पासवर्ड 01012001 होगा।

याद रखें: पासवर्ड हमेशा DDMMYYYY के फॉर्मेट में होता है। इसे डालते ही आपकी पैन कार्ड फाइल तुरंत खुल जाएगी और आप इसका प्रिंट निकाल सकेंगे। 

PAN Card 2.0 अपडेट या सुधार कैसे करें?

  • NSDL या UTI पोर्टल पर जाएं (जहां से बना था)।
  • Changes/Corrections चुनें।
  • पुरानी डिटेल्स दिखेंगी, बदलाव करें (जैसे नाम, पता)।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड (मार्कशीट, वोटर ID आदि)।
  • अगर बड़ा बदलाव (नाम), तो फिजिकल डॉक्यूमेंट्स भेजें और विज्ञापन पब्लिश करें।
  • पेमेंट: ₹107 + GST।

🛠️ PAN Card 2.0 Update / Correction Process के लिए आवश्यक दस्तावेज

Update Type

Required Proof

Name Change

Gazette / Affidavit

DOB Change

Birth Certificate

Address

Aadhaar / Voter ID

Photo

Passport size photo

पुराने PAN को PAN 2.0 में अपग्रेड कैसे करें?

  • NSDL वेबसाइट पर जाएं।
  • PAN 2.0 Upgrade चुनें।
  • PAN, आधार, DOB भरें।
  • डिटेल्स चेक करें।
  • OTP वेरीफाई।
  • ई-PAN 30 मिनट में ईमेल पर। फिजिकल के लिए रीप्रिंट रिक्वेस्ट (₹107 + GST)।
    Pan Card 2.0: ऑनलाइन आवेदन और डाउनलोड QR कोड के साथ
 PAN–Aadhaar लिंक और स्टेटस चेक

पैन कार्ड Reprint कैसे करें: घर बैठे PVC कार्ड दोबारा कैसे मंगवाएं?

यदि आपका पैन कार्ड खो गया है, खराब हो गया है या आप नया स्मार्ट पीवीसी (PVC) कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन रीप्रिंट का ऑर्डर दे सकते हैं।

ध्यान दें: आपको उसी पोर्टल से रीप्रिंट ऑर्डर करना चाहिए जिससे आपका पैन कार्ड बना है (NSDL या UTI)। इसके लिए ₹50 का शुल्क लगता है और कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर डाक द्वारा भेज दिया जाता है।

1. NSDL (Protean) पोर्टल से रीप्रिंट की प्रक्रिया

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  • सबसे पहले आधिकारिक लिंक NSDL Reprint PAN पर जाएं।
  • अपना पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें और मोबाइल पर आए OTP को सत्यापित करें।
  • इसके बाद ₹50 का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • ऑर्डर सफल होने के बाद आपको एक Acknowledgement Number मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

2. UTIITSL पोर्टल से रीप्रिंट की प्रक्रिया

PAN Card Online Apply 2026: New PAN Card, Download e-PAN, Status Check & Reprint Guide
  • यदि आपका पैन UTI से बना है, तो UTI Reprint Page पर जाएं।
  • अपना पैन नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा भरकर Submit करें।
  • विवरण चेक करने के बाद ₹50 की फीस भरें।
  • आपका पैन कार्ड ऑर्डर हो जाएगा और इसे भी आप ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे।

महत्वपूर्ण सूचना: आपका नया पैन कार्ड उसी पते पर भेजा जाएगा जो आपके पैन रिकॉर्ड में पहले से दर्ज है। यदि आप पता बदलना चाहते हैं, तो आपको रीप्रिंट के बजाय PAN Correction का विकल्प चुनना होगा।

पैन कार्ड फीस और चार्जेस (PAN Card Fees & Charges 2026)

नया पैन कार्ड बनवाने या उसमें सुधार (Correction) करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित कुछ शुल्क (Fees) देने होते हैं। यह फीस NSDL और UTIITSL दोनों पोर्टल्स पर समान लागू होती है।

PAN 2.0 चार्जेस की पूरी सूची (For Indian Citizens):

सेवा का नाम (Service)

फीस (Fees)

क्या-क्या मिलेगा?

नया पैन कार्ड (Physical + e-PAN)

₹107

डिजिटल e-PAN ईमेल पर + प्लास्टिक PVC कार्ड डाक से।

पैन सुधार (Correction/Update)

₹107

सुधार के बाद नया PVC कार्ड आपके पते पर आएगा।

सिर्फ ई-पैन (Only e-PAN)

₹72

सिर्फ ईमेल पर डिजिटल कॉपी मिलेगी (PVC कार्ड नहीं आएगा)।

पैन कार्ड दोबारा मंगवाना (Reprint)

₹50

पुराना कार्ड खोने पर सेम जानकारी वाला नया PVC कार्ड।

इस फीस में आपको मिलने वाली सुविधाएं:

  • मनपसंद फोटो और सिग्नेचर: ₹107 वाली प्रक्रिया (Form 49A) में आप अपनी पसंद की फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं, जो कार्ड पर प्रिंट होकर आएंगे।
  • e-PAN की सुविधा: फिजिकल कार्ड घर आने से पहले ही उसकी डिजिटल कॉपी (e-PAN) आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी जाती है, जो पूरी तरह वैध है।
  • सुधार (Correction): चाहे आपको नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर या पता बदलना हो, सुधार का कुल चार्ज ₹107 ही रहता है।

ध्यान दें: यह फीस केवल भारतीय नागरिकों (Indian Addresses) के लिए है। यदि आप भारत से बाहर (Foreign Address) पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं, तो चार्जेस अधिक होते हैं।

कैसे पता करें कि आपका पैन कार्ड NSDL से बना है या UTI से?

अक्सर लोग अपना पैन कार्ड बनवा तो लेते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वह किस पोर्टल (NSDL या UTI) से बना है। इसे जानना बहुत आसान है, आप नीचे दिए गए तरीकों से इसकी पहचान कर सकते हैं:

  1. आवेदन की रसीद (Acknowledgement Slip) देखें: जब आप पहली बार पैन कार्ड बनवाते हैं, तो आपको एक रसीद मिलती है। इस रसीद के सबसे ऊपर साफ-साफ लिखा होता है कि आपका आवेदन NSDL (Protean) पोर्टल पर हुआ है या UTI (UTIITSL) पर।
  2. पैन कार्ड के पीछे देखें: सबसे आसान तरीका यह है कि आप अपने फिजिकल पैन कार्ड को पलटकर उसके पीछे (Back Side) देखें। कार्ड के निचले हिस्से में बहुत छोटे अक्षरों में प्रिंटिंग एजेंसी का नाम (जैसे: Printed by NSDL या UTIITSL) लिखा होता है।
  3. डाक के लिफाफे और लेटर को चेक करें: जब पैन कार्ड आपके घर डाक (Post) से आता है, तो उसके साथ एक लेटर होता है। उस लेटर के हेडर या फुटर में विभाग का नाम और वेबसाइट की जानकारी दी गई होती है।
  4. ईमेल (Email ID) चेक करें: आवेदन के समय आपने जो ईमेल दिया था, उस पर इनकम टैक्स विभाग या संबंधित पोर्टल से कंफर्मेशन मेल आता है। मेल भेजने वाले के नाम या डिजिटल सिग्नेचर से आप पोर्टल की पहचान कर सकते हैं।
  5. कस्टमर केयर से पूछें: यदि आपके पास कोई दस्तावेज नहीं है, तो आप इनकम टैक्स विभाग के हेल्पलाइन नंबर (1800 180 1961) पर कॉल करके भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

याद रखें: पोर्टल की सही जानकारी होने पर ही आप भविष्य में अपने पैन कार्ड को सही तरीके से अपडेट या दोबारा डाउनलोड कर पाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: PAN Card 2.0 ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें?

A: NSDL, UTIITSL या Income Tax पोर्टल पर जाकर Form 49A भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और पेमेंट करें।

Q2: PAN 2.0 QR कोड क्या है?

A: QR कोड PAN की जानकारी को स्कैन करके वेरीफाई करने के लिए है, जो सिक्योरिटी बढ़ाता है।

Q3: PAN 2.0 अपग्रेड कैसे करें?

A: NSDL पर जाकर PAN डिटेल्स भरें, OTP वेरीफाई करें, नया PAN ईमेल पर मिलेगा।

Q4: PAN 2.0 रिलीज डेट क्या है?

A: 25 नवंबर 2024 को अप्रूव्ड, 2026 में पूरी तरह लागू।

Q5: E-PAN 2.0 डाउनलोड कैसे करें?

A: संबंधित पोर्टल पर PAN और आधार डिटेल्स से OTP वेरीफाई करें।

Q6: PAN 2.0 अप्लाई प्रक्रिया क्या है?

A: ऑनलाइन फॉर्म, डॉक्यूमेंट्स, पेमेंट और वेरीफिकेशन।

निष्कर्ष

PAN Card 2.0 डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो आपकी वित्तीय जानकारी को सुरक्षित और आसान बनाता है। 2026 में नए रूल्स के साथ, इसे जल्दी अप्लाई या अपग्रेड करें। अगर आपने अभी तक नहीं किया, तो ऊपर दी प्रक्रिया फॉलो करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स विजिट करें।

🔗 PAN कार्ड सुरक्षा, अपडेट और फ्रॉड अलर्ट

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

महत्वपूर्ण सूचना: यह ब्लॉग पोस्ट केवल पाठकों की जानकारी और सहायता के लिए लिखी गई है। हम (yourdtseva.com) कोई आधिकारिक सरकारी संस्था नहीं हैं। पैन कार्ड से संबंधित सभी नियम, फीस और प्रक्रिया समय-समय पर बदल सकते हैं। हम पाठकों को सलाह देते हैं कि किसी भी प्रकार का भुगतान या आवेदन करने से पहले आयकर विभाग (Income Tax Department) की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.inNSDL (Protean) या UTIITSL के पोर्टल पर दी गई नवीनतम जानकारी की जांच अवश्य कर लें। किसी भी तकनीकी समस्या या वित्तीय नुकसान के लिए यह वेबसाइट उत्तरदायी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Show ad in Posts/Pages