आज के समय में विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) पति-पत्नी के रिश्ते को कानूनी रूप से साबित करने वाला जरूरी दस्तावेज है। भारत सरकार ने 2005 के विवाह पंजीकरण बिल के तहत इसे अनिवार्य किया था, और 2025 में इसके नियम और प्रक्रिया में कई नए बदलाव आए हैं। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होने, राजस्थान में व्हाट्सएप पर सर्टिफिकेट डिलीवरी, और उत्तर प्रदेश में सख्त नियमों के साथ अब ये पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है।
विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है
विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से बनाया जाता है ऑनलाइन Vivah Praman Patra बनाने के लिए महिला व पुरुष दोनों का आधार कार्ड होना चाहिए तथा आधार में मोबाइल नम्बर लिंक होना चाहिए विवाह प्रमाण पत्र पति पत्नी दोनों में से कोई भी बना सकता है इसके लिए अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसमे कुछ बेसिक जानकारी देनी होती है जैसे कि विवाह कब और कहां हुआ विवाह का प्रूफ जैसे शादी का फोटो विवाह का प्रमाण पत्र आदि यह सभी दस्तावेज वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होते है आवेदन करने के कुछ दिन बाद विवाह Vivah Praman Patra जारी कर दिया जाता है। इसके बाद Marriage Certificate डाउनलोड कर सकते हैं। Vivah Praman Patra Kaise Banaye इसकी पूरी जानकारी आगे दी गयी है। ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन Vivah Praman Patra कैसे बनाया जाता है जानते हैं आगे।
ऑफलाइन विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनाएं
ऑफलाइन विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ऑफलाइन विवाह सर्टिफिकेट बनाने के लिए अपने नजदीकी रजिस्ट्रार के ऑफिस में जाना होता हैं वहां से पंजीकरण फॉर्म को प्राप्त करें और उस फॉर्म में मांगी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरकर मांगे गए सभी दस्तावेंजो के साथ जमा करें और फीस भुगतान करें इसके बाद आपको एक रेफरेंस नम्बर दे दिया जायेगा फिर सभी दस्तावेजों की जांच होगी और कुछ दिन बाद आपका विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया जायेगा जिसे रजिस्ट्रार ऑफिस में जाकर Marriage Certificate प्राप्त कर सकते हैं विवाह प्रमाण पत्र बनाने में क्या दस्तावेज लगेंगे कितने दिन में बन जायेगा विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए पात्रता क्या है इसकी जानकारी आगे दी गयी है।
शादी अनुदान कैसे प्राप्त करें | प्रेम मंदिर कैसे जाएँ |
पैन कार्ड कैसे बनाये | फैमिली आई डी कैसे बनाएं |
विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए दोनों कपल्स के यहाँ बताये गए निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए जिससे Vivah Praman Patra बनाया जा सके।- आधार कार्ड : दोनों विवाहित कपल्स का आधार कार्ड होना चाहिए।
- आधार कार्ड: लड़के लडकी के माता, पिता का।
- उम्र का प्रूफ: जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, पासपोर्ट, पैन कार्ड, इनमे से कोई एक दोनों वर वधु का होना चाहिए।
- विवाह का प्रमाण: इसमे शादी कार्ड, विवाह निमंत्रण पत्र या मंदिर अथवा चर्च में किये गए विवाह की रसीद।
- फोटो: विवाह के फोटो इसमे वरमाला पहनाते हुए दुल्हे और दुल्हन का फोटो होना चाहिए एक पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- निवास प्रमाण पत्र: राशन कार्ड, फैमिली आई डी, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र इनमे से कोई एक।
- हलफनामा Affidavit: वकील से बनवा सकते है।
- शपथ पत्र: इस पोस्ट से डाउनलोड किया जा सकता है।
- आई डी प्रूफ गवाह का आधार कार्ड या पहचान पत्र।
- शपथ पत्र: नोटराइज्ड, जिसमें कुछ राज्यों में पुजारी का शपथ पत्र या माता-पिता की सहमति शामिल है (जैसे यूपी में)।
- गवाहों के दस्तावेज: दोनों पक्षों से एक-एक गवाह का पहचान और निवास प्रमाण।
- वीडियो सबूत: कुछ राज्यों (जैसे यूपी) में शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग।
नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC): विदेश में हुई शादी या तलाकशुदा लोगों के लिए।
- नोट: सभी दस्तावेज सेल्फ-अटेस्टेड होने चाहिए। ऑनलाइन अपलोड के लिए PDF फॉर्मेट में 70 KB से कम साइज हो। कुछ मामलों में फिजिकल वेरिफिकेशन भी जरूरी हो सकता है।
Marriage Certificate Eligibility - विवाह पंजीकरण की पत्रता
- वर की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- वधु की उम्र 18 साल हो गयी हो या फिर इससे अधिक होनी चाहिए।
- दो गवाह होने चाहिए एक लड़की पक्ष की तरफ से दूसरा लड़के पक्ष की तरफ से।
- आवेदक को भारत का निवासी होना चाहिए।
- यदि पहले तलाक शुदा महिला या पुरुष कोई है और अब दोबारा से शादी की है तो तलाक प्रमाण पत्र आवश्यक है
- विवाह के पश्चात् के महीने के बाद ही विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं इससे पहले आवेदन नही होगा
विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने से पहले दिशा निर्देश
- विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन फॉर्म हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओ में भरा जाता है इसलिए सुनिशिचित कर लें सभी जानकारी सही भरें
- फोटो 40 kb से कम होना चाहिए और JPG या JPEG फोर्मेट में होना चाहिए।
- दस्तावेज अपलोड करने की साइज़ 70 KB से कम हो और PDF फॉर्मेट होना चाहिए।
- फॉर्म भरते समय वही जानकारी भरें जो आपके दस्तावेज में हो।
- गवाहों का पहचान प्रमाण पत्र निवास प्रमाण पत्र और उम्र का प्रमाण पत्र अपलोड करना आवश्यक है।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार जांच जरुर लें।
- आवेदन फॉर्म अपना पासवर्ड किसी को न बताएं।
- आवेदन करने के पश्चात भुगतान करना आवश्यक है तभी आवेदन स्वीकार किया जायेगा।
- भुगतान के बाद फीस रसीद और आवेदन फॉर्म की प्रिंट करें या सुरक्षित करना आवश्यक है।
- आवेदन करने के 30 दिन के भीतर चयनित कार्यालय में जाकर विवाह पंजीकरण कराना होता है।
- इसके अलावा शपथ पत्र में नोटरी कराना आवश्यक है।
Vivah Praman Patra Form in Hindi Pdf : विवाह शपथ पत्र डाउनलोड
Vivah Praman Patra Kaise Banaye Online
ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा इस पोस्ट के महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में कुछ राज्यों की विवाह प्रमाण पत्र जारी करने की सरकारी वेबसाइटों के नाम दिए गए वहां से क्लिक कर आप अपने राज्य की वेबसाइट पर जा सकते हैं। और Vivah Praman Patra को ऑनलाइन बना सकते हैं विवाह प्रमाण पर बनाने की प्रर्क्रिया निम्नलिखित है। जैसे कि यहाँ हम उत्तर प्रदेश का विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन कर रहे हैं।
Vivah Panjikaran Praman Patra
- विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन Praman के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://igrsup.gov.in/ पर जाएं।
- आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
- इस पेज पर नवीन आवेदन प्रपत्र भरे विकल्प पर क्लिक करें।
- अब यहाँ पेज कुछ ऐसा दिखेगा।
- पति का विवरण इसमे पति का नाम हिंदी व अंग्रेजी में पति के माता पिता का नाम हिंदी अंग्रेजी में वर की जन्मतिथि ईमेल आई डी मोबाइल नम्बर आदि भरें इसके बाद
- निवास का पता इसमे पति के निवास का पता भरें सभी जानकारी भरने के बाद एक बार चेक करें।
- सुरक्षित करें पर क्लिक करें।
विवाह पंजीयन लॉग इन
व्हाट्सएप पर विवाह प्रमाण पत्र (2025 की नई सुविधा)
2025 में कई राज्यों, खासकर राजस्थान में, विवाह प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को और आसान कर दिया गया है। अब डिजिटल इंडिया मिशन के तहत आप विवाह प्रमाण पत्र सीधे व्हाट्सएप पर प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान के आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय ने इसकी शुरुआत की है, जहां सर्टिफिकेट डिजिटल और ई-साइन के साथ आता है। इसके लिए आवेदन करते समय व्हाट्सएप से लिंक्ड मोबाइल नंबर देना होगा। ये सुविधा तेज और पारदर्शी है, जिससे आपको बार-बार ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत पंजीकरण
उत्तराखंड में 27 जनवरी, 2025 से यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू हो गया है। इसके तहत 26 मार्च, 2010 से 26 जनवरी, 2025 के बीच हुई सभी शादियों का पंजीकरण अनिवार्य है। 26 जुलाई, 2025 तक ये पंजीकरण मुफ्त है, जिससे अब तक 1,90,000 से ज्यादा शादियां रजिस्टर हो चुकी हैं। अगर पहले से 2010 के मैरिज रजिस्ट्रेशन एक्ट या पर्सनल लॉ के तहत पंजीकरण हो चुका है, तो UCC पोर्टल पर एक पावती जमा करनी होगी। ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, और आपको आधार, शपथ पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
उत्तर प्रदेश में नए सख्त नियम
2025 में उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण के नियम और सख्त हो गए हैं। अब आपको माता-पिता की सहमति, पुजारी का शपथ पत्र, और शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर देनी होगी। साथ ही, स्थायी निवास प्रमाण भी अनिवार्य है। इन नए नियमों का पालन करके ही आप बिना देरी के विवाह प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
तत्काल विवाह प्रमाण पत्र सेवा
अगर आपको जल्दी में विवाह प्रमाण पत्र चाहिए, तो 2025 में कुछ राज्यों में तत्काल सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा से आप 3 दिन में सर्टिफिकेट पा सकते हैं। Legaldocs.co.in जैसे प्लेटफॉर्म ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने की सुविधा देते हैं, जो वीजा, नाम बदलने, या अन्य कानूनी जरूरतों के लिए उपयोगी है।
विदेश में शादी का पंजीकरण
अगर शादी विदेश में हुई है, तो भारत में विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब विशेष दिशा-निर्देश हैं। आपको विदेशी विवाह प्रमाण पत्र, NOC, और पासपोर्ट कॉपी जैसे दस्तावेज जमा करने होंगे। कुछ राज्यों में दूतावास से प्रमाणित दस्तावेज भी चाहिए। इस प्रक्रिया को ऑनलाइन शुरू किया जा सकता है, लेकिन अंतिम वेरिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस जाना पड़ सकता है।
ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल ऐप्स
2025 में कई राज्यों ने अपने विवाह पंजीकरण पोर्टल को अपग्रेड किया है। उदाहरण के लिए:
उत्तर प्रदेश: https://igrsup.gov.in/
राजस्थान: http://pehchan.raj.nic.in/
दिल्ली: http://edistrict.delhigovt.nic.in/ इसके अलावा, कुछ राज्यों ने मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए हैं, जैसे दिल्ली का "e-District Delhi" ऐप, जहां आप आवेदन, ट्रैकिंग, और डाउनलोड कर सकते हैं। इन पोर्टल्स पर OTP-बेस्ड लॉगिन और डिजिलॉकर इंटीग्रेशन भी है, जिससे सर्टिफिकेट डिजिटल वॉलेट में स्टोर हो सकता है।
विवाह प्रमाण पत्र का संशोधन कैसे करें
क्या जोड़ें: अगर विवाह प्रमाण पत्र में कोई गलती है, जैसे नाम, तारीख, या पता, तो इसे सुधारने की प्रक्रिया को समझें। आपको सुधार के लिए आवेदन फॉर्म, गलत और सही दस्तावेजों की कॉपी, और एक हलफनामा जमा करना होगा। कुछ राज्यों में ये प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है, जैसे उत्तर प्रदेश के IGRSUP पोर्टल पर। शुल्क और समय (15-30 दिन) राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।
विवाह शपथ पत्र डाउनलोड कैसे करें
विवाह पंजीकरण के लिए शपथ पत्र जरूरी है। इसे नोटरी से बनवाएं या अपने राज्य के पोर्टल से डाउनलोड करें। उदाहरण: उत्तर प्रदेश शपथ पत्र फॉर्म।FAQs.
Q. विवाह प्रमाण पत्र कितने दिन में बनता है?
Q. विवाह प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
- आधार कार्ड (विवाह करने वाले दोनों पक्षों का)
- जन्म प्रमाण पत्र (विवाह करने वाले दोनों पक्षों का)
- विवाह का प्रमाण (शादी का कार्ड या विवाह रसीद)
- फोटो (दुल्हे और दुल्हन का विवाह का फोटो)
- निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- हलफनामा (Affidavit)
- शपथ पत्र
- आईडी प्रूफ गवाह (आधार कार्ड या पहचान पत्र)
Q. भारत में विवाह प्रमाण पत्र कैसे बनता है?
Q. भारत में विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से बनता है जिसकी पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में दी गयी है।
निष्कर्ष
ये भी पढ़ें