दिल्ली सरकार ने पुरानी 'लाडली योजना' को बंद करके अब "दिल्ली लखपति बिटिया योजना" शुरू कर दी है। अब बेटियों को पहले से ₹20,000 ज़्यादा यानी कुल ₹56,000 की सरकारी सहायता मिलेगी, जो मेच्योरिटी पर ₹1 लाख से अधिक होगी। दिल्ली लाडली योजना दिल्ली सरकार की एक ऐसी स्कीम है, जो बालिकाओं को शिक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 1 जनवरी 2008 को शुरू की गई थी। इसका मकसद बेटियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बेहतर करना, स्कूल ड्रॉपआउट कम करना, और लिंग भेदभाव को खत्म करना है। इस योजना के तहत आपकी बेटी को 1 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिल सकती है, जो जन्म से लेकर कक्षा 12 तक के सफर में दी जाती है। लेकिन इसके लिए आपको सही समय पर रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण करना होगा।
दिल्ली लाडली योजना क्या है? (What Is Ladli Yojna in Delhi)
दिल्ली लखपति बिटिया योजना 2026: क्या बदला है?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा घोषित नई 'लखपति बिटिया योजना' का मुख्य उद्देश्य बेटियों को केवल स्कूल तक सीमित न रखकर उन्हें ग्रेजुएशन (स्नातक) और डिप्लोमा के लिए प्रोत्साहित करना है।
नई योजना की मुख्य विशेषताएं:
- बजट: सरकार ने इस योजना के लिए ₹160 करोड़ का बजट आवंटित किया है।
- आय सीमा में बढ़ोतरी: पहले आय सीमा ₹1 लाख थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹1.20 लाख सालाना कर दिया गया है।
- स्नातक बोनस: अब कक्षा 12वीं के बाद रुकना नहीं होगा; स्नातक या डिप्लोमा पूरा करने पर ₹20,000 की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
- कुल जमा राशि: सरकार अब ₹36,000 की जगह कुल ₹56,000 बेटी के खाते में जमा करेगी।
लखपति बिटिया योजना में मिलने वाली राशि का विवरण
|
चरण (Stage) |
मिलने वाली सहायता राशि |
|
बेटी के जन्म पर |
₹11,000 |
|
कक्षा 1 में दाखिले पर |
₹5,000 |
|
कक्षा 6 में दाखिले पर |
₹5,000 |
|
कक्षा 9 में दाखिले पर |
₹5,000 |
|
कक्षा 10 उत्तीर्ण करने पर |
₹5,000 |
|
कक्षा 12 में दाखिले पर |
₹5,000 |
|
स्नातक (Graduation) या डिप्लोमा पूरा करने पर |
₹20,000 (नया अपडेट) |
|
कुल सरकारी योगदान |
₹56,000 |
नोट: 18 वर्ष की आयु और स्नातक/डिप्लोमा पूरा होने पर ब्याज सहित यह राशि ₹1,00,000 (1 लाख) से अधिक हो जाती है।
नई पात्रता शर्तें (Updated Eligibility)
अब इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करना अनिवार्य है:
- आय सीमा: परिवार की सालाना आय ₹1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शिक्षा: बेटी का दिल्ली के मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है।
- टीकाकरण (Vaccination): बेटी का पूर्ण टीकाकरण (Full Immunization) होना ज़रूरी है।
- विवाह की शर्त: यदि बेटी की शादी 18 वर्ष से पहले होती है, तो एक भी पैसा नहीं मिलेगा।
- उच्च शिक्षा: स्नातक (Degree) या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेना अनिवार्य है ताकि ₹1 लाख का लाभ मिल सके।=
लाडली योजना के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required for Ladli Yojna in Delhi)
- जन्म प्रमाण पत्र: बच्ची का (दिल्ली का)।
- निवास प्रमाण: 3 साल का—राशन कार्ड, बिजली/पानी का बिल, या आधार।
- आधार कार्ड: बच्ची, माता, और पिता का।
- जॉइंट फोटो (माता-पिता और बच्ची की)।
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
- आय प्रमाण: सेल्फ डिक्लेरेशन या इनकम सर्टिफिकेट (1 लाख से कम आय)।
- जाति प्रमाण: SC/ST/OBC के लिए (अगर लागू हो)।
- स्कूल सर्टिफिकेट: स्कूल से घोषणा पत्र (स्कूल स्टेज पर)।
- बैंक पासबुक: बच्ची का SBI अकाउंट।
- मोबाइल नंबर: संपर्क के लिए।
दिल्ली लाडली योजना का आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Ladli Yojna in Delhi)
- लिंक: https://edistrict.delhigovt.nic.in
- “New User” पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड चुनें और नंबर डालें।
- कैप्चा भरें और “Continue” पर क्लिक करें।
- नाम, जेंडर, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, ईमेल, और मोबाइल नंबर डालें।
- “Register” पर क्लिक करें—आपको मोबाइल पर यूजर ID और पासवर्ड मिलेगा।
- “Registered User” पर क्लिक करें।
- यूजर ID, पासवर्ड, और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- “Online Services” > “Women and Child Development” पर जाएँ।
- “Application for Financial Assistance under Delhi Ladli Scheme” पर क्लिक करें।
- “Apply” पर क्लिक करें।
- बच्ची का नाम, जेंडर (Female), आधार, जन्म तिथि, और जन्म स्थान (अस्पताल/घर)।
- स्कूल स्टेज (Birth, Class 1, 6, 9, 10, 12) चुनें।
- स्कूल का नाम, पता, और टाइप (Govt/Private) डालें।
- आय, निवास, और परिवार की जानकारी भरें।
- जन्म प्रमाण, आधार, जॉइंट फोटो, निवास प्रमाण, और इनकम सर्टिफिकेट।
- फोटो साइज: 200 KB से कम, JPG/JPEG में।
- “Next” पर क्लिक करें।
- प्रीव्यू चेक करें और “Final Submit” करें।
- एक स्लिप डाउनलोड होगी—इसे प्रिंट करें।
- 15-20 दिनों में मैसेज आएगा कि दस्तावेज कहाँ जमा करना है।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, या महिला एवं बाल विकास विभाग वेबसाइट से लाडली योजना फॉर्म PDF डाउनलोड करें।
- फॉर्म भरें: सभी डिटेल्स (नाम, जन्म तिथि, स्कूल, आय आदि) सही-सही डालें।
- दस्तावेज जोड़ें: ऊपर बताए गए सभी दस्तावेज अटैच करें। जमा करें
- जन्म पर: महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में।
- स्कूल स्टेज पर: स्कूल के प्रधानाचार्य के ऑफिस में।
लाडली योजना फॉर्म PDF डाउनलोड करें
यदि आप दिल्ली लाडली योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक से इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
लाडली योजना फॉर्म कहाँ जमा करें? (Ladli Yojna Office Delhi)
- ईस्ट दिल्ली: गीता कॉलोनी।
- साउथ दिल्ली: लाजपत नगर।
- वेस्ट दिल्ली: हरि नगर।
- नॉर्थ वेस्ट दिल्ली: मंगोलपुरी।
- न्यू दिल्ली: कनॉट प्लेस।
- सेंट्रल दिल्ली: दिल्ली गेट।
- मुख्य पता: महिला एवं बाल विकास विभाग, ISBT बिल्डिंग, कश्मीरी गेट, दिल्ली-110006।
लाडली एक्नॉलेजमेंट स्लिप डाउनलोड कैसे करें? (How to Download Ladli Yojna Slip)
- लिंक: https://smartcare.sbilife.co.in/
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
- कैप्चा भरें और “Submit” करें।
- OTP डालकर लॉगिन करें।
- पॉलिसी नंबर पर क्लिक करें।
- “Ladli Acknowledgement Receipt” पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें और प्रिंट लें।इस स्लिप को स्कूल में जमा करें।
दिल्ली लाडली योजना स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check Ladli Yojna Status Delhi)
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल:
- लिंक: https://edistrict.delhigovt.nic.in/
- “Know Your Application Status” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या मेंबर ID डालें।
SBI पोर्टल:
- लिंक: https://smartcare.sbilife.co.in/GroupCare/#/Home
- मोबाइल नंबर से लॉगिन कर Delhi Ladli Yojna Status SBI Check Online करें।
लाडली योजना में बदलाव और अपडेट्स 2025 (Ladli Yojna Delhi Updates)
- इनकम सर्टिफिकेट अनिवार्य: पहले सेल्फ डिक्लेरेशन चलता था, अब ऑफिशियल सर्टिफिकेट जरूरी।
- SBI अकाउंट: सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता ही मान्य।
- फोटो: जॉइंट फोटो हर बार देनी होगी।
पुराने लाभार्थियों के लिए विशेष जानकारी
1.86 लाख लाभार्थियों के लिए खुशखबरी
पिछली सरकारों ने जिन 1.86 लाख बेटियों को लाडली योजना का पैसा नहीं मिल पाया था, उन्हें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ढूंढ-ढूंढ कर पैसा दे रही है। अब तक 30,000 लड़कियों को ₹90 करोड़ दिए जा चुके हैं और बाकी 41,000 की पहचान कर ली गई है। अगर आपका पैसा रुका हुआ है, तो तुरंत अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में संपर्क करें।
लाडली योजना के फायदे (Benefits of Ladli Yojna Delhi)
- बेटियों की पढ़ाई के लिए मुफ्त मदद।
- 18 साल पर बड़ा अमाउंट ब्याज सहित।
- आसान ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया।
- लिंग भेदभाव कम करने में योगदान।
समस्याएँ और समाधान (Ladli Yojna Helpline)
- SBI: 1800-22-9090
- दिल्ली सरकार: +91-11-23381892
निष्कर्ष (Conclusion)
अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ
- कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? यहाँ पढ़ें
- कन्या विद्या धन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करें यहाँ देखें
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना स्टेटस चेक करें यहाँ क्लिक करें
.png)





