केंद्र सरकार ने देश की गरीब महिलाओं को गरीबी के दुश्चाकर से मुक्ति दिलाने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है, जिससे बेरोजगार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें उनका स्वयं का रोजगार मुहैय्या कराया जाता है। Lakhpati Didi Yojana in Hindi में हम बताएँगे कैसे करोड़ों महिलाएं लखपति दीदी योजना महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। यदि आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
लखपति दीदी योजना क्या है
खपति दीदी योजना की शुरुआत:
लखपति दीदी योजना का अवलोकन
आर्टिकल का नाम | Lakhpati Didi Yojana in Hindi |
योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
किसने शरू की | केंद्र सरकार ने |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह से जुडी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना |
आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन व ऑनलाइन |
योजना का लक्ष्य | 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से लखपति बनाने का लक्ष्य |
योजना कब शुरू हुई | 15 अगस्त 2023 को |
क्षेत्र | ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की मिडल क्लास गरीब महिलाएं |
वेबसाइट | (https://nrlm.gov.in/) |
लखपति दीदी योजना में जुड़ने के लाभ
इस योजना से कई प्रकार के लाभ हैं जिन लाभों को लेकर आप अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकती हैं कुछ लाभ निम्नलिखित प्रकार से हैं।- महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण मिलता है, जैसे कि प्लंबिंग, ड्रोन संचालन, और एलईडी बल्ब निर्माण आदि।.
- लखपति दीदी से जुड़ी महिलाएं अपना उद्योग शुरू कर रही हैं.।
- महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है.।
- फाइनेंशियल लिट्रेसी वर्कशॉप्स जैसे बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट जैसी चीजों की जानकारी महिलाओं को होती है.।
- इस योजना से जुड़कर महिलाएं ब्याज मुक्त लोन ले सकती हैं जो कि 1 लाख से लेकर 5 तक का होगा।
- इससे जुड़कर महिलाएं फ्री ट्रेनिंग ले सकती हैं यह ट्रेनिंग उनके व्यवसाय व दैनिक जीवन में उन्नति करने में सहायक सिद्ध होगी।
- सेविंग्स के लिए प्रोत्साहित करना और इंसेटिव्स प्रदान करना.।
- माइक्रोक्रेडिट सुविधाएं और छोटे लोन प्रदान करना.।
- व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास पर ध्यान देना।.
- आंत्रप्रेन्योर बनने वाली महिलाओं को बिजनेस स्टार्ट करने में मदद करना।.
- योजना में फाइनेंशियल सुरक्षा प्रदान करना।.
- किफायती बीमा कवरेज देना, जिससे उनकी फैमिली को सुरक्षित रखा जा सकता है।
- महिलाओं को पेमेंट के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल वॉलेट, और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना।.
- कान्फिडेंस बनाने के लिए इंपॉवरमेंट प्रोग्राम्स चलाना।.
- महिलाओं को उनके लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक होना।
लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे लें
लखपति दीदी दस्तावेज
- आधार कार्ड फोटो कॉपी।
- बैंक खाते पासबुक का विवरण,।
- आय प्रमाण पत्र,।
- आवेदक का मोबाइल नंबर,।
- पैन कार्ड, फोटो कॉपी।
- निवास प्रमाण पत्र,।
- आवेदक की ईमेल आईडी,।
- पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए।
- स्वयं सहायता समूह की आई डी अथवा समूह में जुड़ने का प्रमाण।
लखपति दीदी योजना पात्रता क्या है
इस योजना में जुड़ने के लिए आवेदक की निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए तभी इस योजना में जुड़ सकते हैं
- लखपति दीदी बनने के लिए महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की सालाना आय 1 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला अपने मूल राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन कर्त्ता महिला को स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना चाहिए।
- महिला के परिवार से कोई इनकम टैक्स कर दाता नही होना चाहिए।
- महिला सरकारी नौकरी में नही होनी चाहिए।
लखपति दीदी योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया (जब उपलब्ध हो)
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: lakhpatididi.gov.in पर जाएं और "रजिस्टर करें" या "ऑनलाइन आवेदन" विकल्प चुनें।
- विवरण दर्ज करें: अपना नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, और SHG से संबंधित जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, और निवास प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- सबमिट करें: फॉर्म की जांच करें और उसे जमा करें।
- पुष्टिकरण सहेजें: फॉर्म जमा करने के बाद प्राप्त रसीद या रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रखें।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- अपने क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह (SHG) या ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें।
- वहां से फॉर्म प्राप्त करें और आवश्यक दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, और SHG प्रमाण) जमा करें।
- SHG सखी या ब्लॉक मिशन मैनेजर (BMM) आपका फॉर्म आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करेगा।
इस योजना में खुद से अभी ऑनलाइन आवेदन नही हो रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक या CSC केंद्र पर जाना होगा जैसे ही ऑनलाइन आवेदन होंगे तब आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Lakhpati Didi Yojana रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा, और मांगी गयी सभी जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट करना होगा। Lakhpati Didi Yojana में मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन कर पीडीऍफ़ अथवा JPEG में अपलोड करना होगा। एक बार सभी दस्तावेजों को अपलोड होने के बाद आपको अपने फॉर्म की फाइनल प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लीजिये अभी फ़िलहाल ऑफलाइन फॉर्म ही सबमिट हो रहे हैं ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए जैसा कि ऊपर पोस्ट में बताया गया है आपको स्वयं सहायता समूह में जुड़ना होगा और वही से अधिक जानकरी मिलेगी।
टिप: रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको मुफ्त कौशल प्रशिक्षण और 1 से 5 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण मिलेगा, जिसका उपयोग व्यवसाय शुरू करने के लिए किया जा सकता है।लखपति दीदी योजना की आधिकारिक वेबसाइट और राज्यवार उपलब्धियां
राज्यवार उपलब्धियां (State-Wise Achievements)
नीचे दी गई तालिका में लखपति दीदी योजना की राज्यवार प्रगति दिखाई गई है(डेटा स्रोत: lakhpatididi.gov.in, 30 जून 2024 तक):राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | मास्टर ट्रेनर्स | CRPs | PLDs (संभावित लखपति दीदी) | DARs (वितरित राशि) |
---|---|---|---|---|
उत्तर प्रदेश | 245 | 52,148 | 34,95,957 | 47,97,992 |
पश्चिम बंगाल | 675 | 23,558 | 34,27,843 | 1,03,11,659 |
बिहार | 2,743 | 57,207 | 48,35,169 | 77,41,906 |
राजस्थान | 193 | 16,385 | 18,37,244 | 46,36,216 |
महाराष्ट्र | 395 | 36,448 | 28,89,494 | 1,01,52,121 |
मध्य प्रदेश | 326 | 24,560 | 18,04,075 | 54,29,130 |
आंध्र प्रदेश | 330 | 27,247 | 21,24,414 | 45,16,337 |
ओडिशा | 259 | 40,816 | 17,66,875 | 63,74,763 |
- लखपति दीदी योजना उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में 34,95,957 संभावित लखपति दीदियां हैं, जो सिलाई, खाद्य प्रसंस्करण, और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में प्रगति कर रही हैं। लखपति दीदी योजना राजस्थान: राजस्थान में 18,37,244 महिलाएं इस योजना से जुड़ी हैं, और डेयरी, जैविक खेती, और हस्तकला में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है।
- लखपति दीदी योजना राशि: योजना के तहत 1 से 5 लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है, जिसे 5 वर्षों में चुकाया जा सकता है।
- लखपति दीदी लॉगिन: वर्तमान में lakhpatididi.gov.in पर व्यक्तिगत लॉगिन की सुविधा नहीं है। SHG सखियां LokOS NRLM ऐप के माध्यम से सर्वे और डेटा अपलोड करती हैं। इस ऐप का उपयोग करने के लिए SHG सखी से संपर्क करें।
लखपति दीदी का क्या काम है
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
Lakhpati Didi Monitoring Report कैसे देखें
- Lakhpati Didi Monitoring Report देखने के लिए उपर्युक्त वेबसाइट पर जाएँ ।
- राज्य का चयन करें यदि आपका राज्य सूची में न आ रहा हो तो नीचे से दूसरा पेज बदलें अथवा Show Entries में 10 की जगह 100 सेलेक्ट करें आ जायेगा।
- जिले का चयन करें।
- ब्लॉक का चयन करें।
- गाँव का चयन करें।
- दोबारा से Village Name पर क्लिक करें।
- इस तरह सर्वे रिपोर्ट खुल जायेगी।
नवीनतम अपडेट: लखपति दीदी से महालखपति दीदी
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार अब लखपति दीदियों को महालखपति दीदी (10 लाख रुपये की वार्षिक आय) बनाने की दिशा में काम कर रही है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, श्री चौहान ने बताया कि:- वर्तमान स्थिति: 1.48 करोड़ महिलाएं लखपति बन चुकी हैं, और लक्ष्य 3 करोड़ का है।
- महालखपति योजना: कई दीदियों की आय 2 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है, और अब उन्हें 10 लाख रुपये की आय तक ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- सर्वे और डेटा संग्रह: सरकार संभावनाशील उद्यमों का डेटा तैयार कर रही है ताकि दीदियों को उचित मार्गदर्शन और संसाधन प्रदान किए जा सकें।
- साप्ताहिक समीक्षा: हर हफ्ते दीदियों की प्रगति की समीक्षा की जा रही है।
- कृषि संकल्प अभियान: 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले इस अभियान के तहत, 2,170 टीमें 65,000 गांवों में 1.5 करोड़ किसानों से संवाद करेंगी। इसमें लखपति दीदियों को भी कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाएगा।