योगी जनता दरबार कब लगता है: शिकायत, समय, स्थान और जाने का तरीका

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अपने प्रदेशवासियों के साथ सीधे बातचीत के लिए मुख्यमंत्री जनता दरबार आयोजित करते हैं। जिसमे बहुत से लोगों की समस्याओं व सवालों को सुना जाता है, और मुख्यमंत्री द्वारा त्वरित समाधान के लिए आधिकारियों को निर्देश दिया जाता है। जनता दरबार लखनऊ टाइम टेबल के अनुसार, मुख्यमंत्री जनता दरबार सुबह 9 बजे से शुरू होता है। यह ब्लॉग पोस्ट आपको इसके समय, स्थान, प्रक्रिया और ताज़ा अपडेट्स की पूरी जानकारी देगी। योगी जनता दरबार में कैसे जाएं, और मुख्यमंत्री योगी का जनता दरबार किस दिन लगता है, इन सभी सवालों के जबाब इस ब्लॉग पोस्ट में दिए जायेंगे।

यूपी मुख्यमंत्री जनता दरबार: कब लगता है और कैसे जाएं

    Cm Yogi Janta Darbar Kab Lagta Hai

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार लखनऊ में नियमित रूप से आयोजित हो रहा है। सामान्यतः यह सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 5, कालीदास मार्ग, लखनऊ (मुख्यमंत्री आवास) पर लगता है। हालाँकि, मुख्यमंत्री के व्यस्त शेड्यूल या विशेष कार्यों के कारण समय में बदलाव हो सकता है। इसलिए, जाने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट या कांटेक्ट नंबर से पुष्टि करें।

    गोरखपुर में जनता दरबार: गोरखपुर में जनता दरबार नियमित नहीं है, लेकिन जब भी मुख्यमंत्री गोरखपुर दौरे पर होते हैं, तब गोरखनाथ मंदिर में इसका आयोजन होता है। हाल की खबरों के अनुसार, 2025 में गोरखपुर में जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री ने भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

    लखनऊ: जनता दरबार का समय और स्थान

    • स्थान: 5, कालीदास मार्ग, मुख्यमंत्री आवास, लखनऊ
    • समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे 
    गोरखपुर: 
    • स्थान: गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर
    • समय: मुख्यमंत्री के दौरे के आधार पर

    Cm Yogi Adityanath Janta Darbar Timing

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार का समय सामान्यतः प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहता है। यह समय बदल भी सकता है, सटीक और नवीनतम समय के लिए कृपया उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक सूचनाओं या घोषणाओं की पुष्टि करें।

    Janta Darbar Lucknow Online Registration

    जनता दरबार में रजिस्ट्रेशन कैसे करें Up: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में जाने के लिए किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नही है, आप अपनी समस्या को लेकर सीधे एप्लीकेशन द्वारा जनता दरबार में जा सकते हैं। इसमें किसी प्रकार का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती है। बस, जनता दरबार के समय और स्थान की जानकारी प्राप्त करें और अपनी समस्या का संक्षिप्त विवरण लेकर वहां जा सकते हैं। इस तरह से, जनता दरबार में पहुंचना बहुत सरल और सुविधाजनक है।
    बिहार में मुख्यमंत्री जनता दरबार में जाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं है। अगर आप योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में जा नही सकते हैं तो ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    जनता दरबार कहां लगता है

    जनता दरबार मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार लखनऊ और गोरखपुर में लगता है जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है जानने के लिए पूरी ब्लॉग पोस्ट को पढ़ें,

    जनसुनवाई पोर्टल से शिकायत निस्तारण कैसे देखें 

    गोरखपुर में जनता दरबार किस दिन लगता है

    गोरखपुर में जनता दरबार नियमित रूप से नहीं लगता है। इसका आयोजन मुख्यमंत्री के गोरखपुर दौरे के अवसर पर किया जाता है। जब भी मुख्यमंत्री का गोरखपुर दौरा होता है, तब वहां जनता दरबार आयोजित किया जाता है। पहले योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री नहीं बने थे, तब गोरखपुर में नियमित जनता दरबार होते थे, लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से इसे लखनऊ में ही आयोजित किया जाता है।

    लखनऊ में जनता दरबार कहां लगता है

    लखनऊ में जनता दरबार सीएम योगी आदित्यनाथ के निवास, स्थान जो की 5, कालीदास मार्ग पर स्थित है, पर लगता है। यहां पर उनके निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। यहाँ नागरिकों को सीधे निर्णयकर्ताओं से मिलने का अवसर मिलता है।

    उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दरबार जानकारी

    पोस्ट का नाम यूपी मुख्यमंत्री जनता दरबार
    मुख्यमंत्री जनता दरबार कब शुरू हुआ 2017 में
    किसने शुरू किया UP CM YOGI आदित्यनाथ
    जनता दरबार कहां लगता है लखनऊ/गोरखपुर
    लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
    उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना
    लाभ जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान
    वेबसाइट https://www.yogiadityanath.in/

    मुख्यमंत्री जनता दरबार से लाभ 

    मुख्यमंत्री का जनता दरबार से नागरिकों को कई लाभ प्राप्त होते हैं। जिनमे मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं:

    • प्रत्यक्ष संपर्क: समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासन पर भरोसा बढ़ाना।
    • तत्काल समाधान: समस्याओं का तत्काल निवारण और ब्यूरोक्रेटिक बाधाओं का समाधान।
    • जनता की भागीदारी: नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और समुदाय का सशक्तिकरण।
    • पारदर्शिता और जवाबदेही: प्रशासन की जवाबदेही और योजनाओं की निगरानी।
    • विकास और सुधार: नीतिगत सुधार और विकास कार्यों में तेजी।
    • सामाजिक न्याय: कमजोर वर्गों की मदद और समान अवसर।
    • विश्वसनीयता और सुदृढ़ प्रशासन: जनता का विश्वास और प्रभावी प्रशासन।
    • अतिरिक्त लाभ: सरकारी योजनाओं की जानकारी, व्यक्तिगत सुनवाई, और विभिन्न समस्याओं पर शिकायतें।

    मुख्यमंत्री का जनता दरबार नागरिकों और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण पुल का काम करता है, जिससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी सुधार आता है।

    योगी आदित्यनाथ जनता दरबार में कौन जा सकता है 

    मुख्यमंत्री के जनता दरबार में विभिन्न नागरिक जा सकते हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

    • सामान्य नागरिक: किसी भी समस्या या शिकायत को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखने के लिए।
    • कमजोर और पिछड़े वर्ग: समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए।
    • महिलाएं और बच्चे: महिला और बाल विकास से जुड़ी विशेष समस्याओं को लेकर।
    • किसान: कृषि संबंधी समस्याओं जैसे फसल बीमा, सिंचाई, और अनुदान के मुद्दों को लेकर।
    • बेरोजगार युवा: नौकरी और प्रशिक्षण से संबंधित समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री से साझा करने के लिए।
    • व्यवसायी और उद्यमी: व्यापार और उद्योग से संबंधित समस्याओं को लेकर।
    • वरिष्ठ नागरिक और विकलांग: वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता सहायता और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित समस्याओं के लिए।
    • सार्वजनिक सेवा क्षेत्र के कर्मचारी: सरकारी विभागों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए।
    • विशेष मुद्दों के प्रतिनिधि: किसी विशेष समुदाय या समस्या का प्रतिनिधित्व करने के लिए।

    मुख्यमंत्री का जनता दरबार सभी नागरिकों के लिए खुला होता है, जिससे वे अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें और उनका त्वरित समाधान पा सकें।

    Yogi Janta Darbar Me Kaise Jaye

    मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने के लिए कुछ नियम और प्रक्रियाएं होती हैं, जिन्हें नागरिकों को पालन करना होता है। ये नियम इस प्रकार हैं:

    • पहचान पत्र: मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना आवश्यक।
    • समस्या का विवरण: लिखित आवेदन पत्र में समस्या का संक्षिप्त विवरण और सभी आवश्यक दस्तावेज लाना आवश्यक।
    • समय और स्थान: जनता दरबार के समय और स्थान की जानकारी प्राप्त करना और निर्धारित समय पर पहुंचना।
    • अनुशासन: जनता दरबार में अनुशासन बनाए रखना और शांति के साथ अपनी बात रखना।
    • अनुमति और सुरक्षा जांच: सुरक्षा जांच और किसी विशेष अनुमति की आवश्यकता होने पर उसे पहले से प्राप्त करना।
    • निर्धारित संख्या: सीमित संख्या में लोगों को ही प्रवेश की अनुमति, भीड़भाड़ से बचने के लिए।
    • संबंधित विभाग से संपर्क: पहले संबंधित विभाग या अधिकारी से संपर्क करके विभागीय स्तर पर समस्या का समाधान करने की सलाह।

    इन नियमों का पालन करके नागरिक प्रभावी ढंग से जनता दरबार में अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकते हैं और त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

    ताज़ा अपडेट्स: जनता दरबार की हाल की घटनाएँ

    भूमाफिया पर सख्ती (गोरखपुर, 2025): हाल ही में गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी ने दबंगों और भूमाफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को ज़मीन कब्जाने की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने का आदेश दिया। यह दर्शाता है कि जनता दरबार गंभीर मुद्दों के समाधान के लिए कितना प्रभावी है।

    बच्ची का स्कूल एडमिशन (लखनऊ, 2025): लखनऊ में जनता दरबार के दौरान एक 5 साल की बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल एडमिशन की गुहार लगाई। आरटीई के तहत चयन होने के बावजूद स्कूल में प्रवेश नहीं मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए, और तीन घंटे में बच्ची का सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में दाखिला हो गया। यह घटना जनता दरबार की त्वरित कार्रवाई की मिसाल है।

    जनता दरबार लखनऊ कांटेक्ट नंबर

    • लखनऊ (मुख्यमंत्री आवास): 0522-2236838, 2235599, 2236985
    • गोरखपुर (गोरखनाथ मंदिर): 0551-2255453, 2255454
    • ईमेल: yogiadityanath72@gmail.com
    • जनसुनवाई पोर्टल: jansunwai.up.nic.in

    Janta Darbar Me Application Kaise Likhe

    जनता दरबार में आवेदन लिखने के लिए निम्नलिखित उदाहरण और सुझाव आपकी मदद कर सकते हैं:

    उदाहरण:

    विषय: जनता दरबार में समस्या समाधान हेतु आवेदन

    किरयानीय,
    मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,
    लखनऊ

    प्रिय माननीय सर,

    मैं, [आपका नाम], [आपका पता], इस आवेदन के माध्यम से आपकी ध्यान में निम्नलिखित समस्या पर विनती करता हूँ:

    समस्या:
    अपनी समस्या का संक्षेप में वर्णन करें, जैसे: "मेरे इलाके में अक्सर बिजली की कटौती होती है, जिससे हमारे दैनिक जीवन और व्यापार को प्रभावित हो रहा है। स्थानीय बिजली बोर्ड को कई शिकायतें करने के बावजूद भी समस्या बनी रहती है।"

    अनुरोध:
    वह निवेदन करें जिसे आप चाहते हैं, जैसे: "मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप हमारे क्षेत्र में स्थिर और अविच्छिन्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। इस समस्या को समाधान देने के लिए आपकी त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि निवासियों को हो रही असुविधा को कम किया जा सके।"

    सहायक जानकारी:
    यदि उपयुक्त हो, तो पिछली शिकायतों की प्रतियाँ या समुदाय के साक्षात्कार जैसे संबंधित विवरण शामिल करें।

    संपर्क जानकारी:
    आगे की संवाद के लिए अपनी संपर्क जानकारी दें, जैसे: "कृपया मुझसे संपर्क करें [आपका फोन नंबर] या [आपका ईमेल पता] पर अधिक जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए।"

    जनता दरबार में सफलता की कहानियाँ

    जनता दरबार ने कई लोगों की ज़िंदगी बदली है। यहाँ कुछ उदाहरण:

    • ज़मीन विवाद का समाधान: गोरखपुर में एक परिवार ने ज़मीन कब्जे की शिकायत की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और ज़मीन वापस दिलाई।
    • स्वास्थ्य सहायता: लखनऊ में एक व्यक्ति ने इलाज के लिए आर्थिक मदद माँगी। योगी जी ने तुरंत इस्टीमेट तैयार करवाकर शासन को भेजने का आदेश दिया।

    निष्कर्ष

    योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक शक्तिशाली मंच है, जहाँ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होता है। इस ब्लॉग पोस्ट में हमने योगी आदित्यनाथ जी के जनता दरबार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसमे बताया Yogi Ji Ka Janta Darbar Kab Lagta Hai और कहां लगता है तथा Yogi Janta Darbar Me Kaise Jaye इसकी विस्तृत जानकारी दी है।

    आप इस विषय पर अपनी राय दें और इस ब्लॉग पोस्ट के बारे में अपने विचार साझा करें। अगर आपके पास कोई सवाल हो या इस विषय पर अन्य जानकारी हो, तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में लिखें, और इस ब्लॉग पोस्ट को शेयर करें। 

    इन्हे भी पढ़ें

    मिशन प्रेरणा यूपी: निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाई

    मुख्‍यमंत्री बाल सेवा योजना

    जमीन का रियल टाइम खतौनी

    YOUR DT SEVA

    हरी, पिछले 5 वर्षों से Your DT Seva के माध्यम से पाठकों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाओं पर अपनी विशेषज्ञता साझा करते हैं। हम आपको इन विषयों की गहरी और सटीक जानकारी देते हैं ताकि आप डिजिटल सेवाओं का सही उपयोग कर सकें।

    एक टिप्पणी भेजें

    और नया पुराने