केंद्र सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को आपस में जोड़ने के लिए युवा संगम पोर्टल शुरू किया है। इसके जरिये देश के युवा विभिन्न राज्यों के युवाओं से आपस में मिल सकते हैं और उनकी संस्कृतियों खान पान वेशभूषा और भाषा को जान सकेंगे, इसके लिए युवाओं को युवा संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. (Yuva Sangam Portal Registration) इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान जिसे आप आपने मोबाइल से पूरा कर सकते हैं Yuva Sangam Phase 5 Registration Last Date नजदीक है इसलिए जल्दी से अपना पंजीकरण कर लें।
यह पोर्टल न केवल युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों, परंपराओं और भाषाओं को जानने का मौका प्रदान करता है, बल्कि उनके बीच आपसी समझ और संबंधों को भी मजबूत करता है। Yuva Sangam Phase 5 Registration 11 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गए हैं, और अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2024 है।
युवा संगम पोर्टल क्या है? (Yuva Sangam portal)
युवा संगम पोर्टल (Yuva Sangam Portal) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वेबसाइट है जिसके जरिये विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, युवा संगम पोर्टल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ युवा एक-दूसरे के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कर सकते हैं। यह कार्यक्रम 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए है, जिससे वे यात्रा के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली का अनुभव कर सकेंगे।
युवा संगम पोर्टल कब और क्यों शुरू किया गया (Yuva Sangam portal launched by)
युवा संगम पोर्टल भारत के केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा 10 अक्टूबर 2024 को लांच किया गया यह पोर्टल एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत युवाओं को संगम पोर्टल पर 5वें चरण के पंजीकरण के लिए लांच किया गया, है (Yuva Sangam Phase 5 Registration) इससे युवा घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं, इससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नही लगाने पढेंगे, इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य है:
- राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना: यह पोर्टल देश के विभिन्न हिस्सों के युवाओं को एक मंच पर लाता है, जिससे राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने में मदद मिलती है।
- सांस्कृतिक आदान-प्रदान: यह युवाओं को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृतियों, परंपराओं, और जीवनशैली के बारे में जागरूक करता है।
- पर्यटन को बढ़ावा देना: युवा संगम पोर्टल देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने में सहायक होता है।
- युवाओं के कौशल विकास: यह कार्यक्रम युवाओं को नए कौशल सीखने और उन्हें विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
- समावेशिता: सभी राज्यों के युवाओं को एक समान अवसर देकर यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विविधता को समेटता है।
Yuva Sangam Phase 5 Registration Last Date
युवा संगम पोर्टल के फेज़ 5 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2024 है। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई है।
पंजीकरण प्रारंभ तिथि | 11 अक्टूबर 2024 |
पंजीकरण अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2024 |
उम्र सीमा | 18 से 30 वर्ष |
पंजीकरण माध्यम | ऑनलाइन |
वेबसाइट | युवा संगम पोर्टल |