Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026: Free स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक

YOUR DT SEVA
0

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026 राजस्थान सरकार की उन योजनाओं में से एक है, जिसका इंतजार प्रदेश के हजारों दिव्यांगजन लंबे समय से कर रहे थे। विशेष योग्यजन निदेशालय, जयपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और 31 जुलाई 2026 तक चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगजन SSO Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

राज्य बजट 2026-27 में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के दिव्यांगजनों के लिए 2500 निःशुल्क बैटरी चालित स्कूटियां देने की घोषणा की गई थी, जिसे अब अमल में लाया जा रहा है। इस पोस्ट में हम आपको पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका विस्तार से बता रहे हैं।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026: Free स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 क्या है (Overview)

यह राजस्थान सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसका मकसद चलने-फिरने में असमर्थ दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक आवाजाही को आसान बनाना है। योजना के तहत पात्र दिव्यांग विद्यार्थियों और रोजगार करने वाले युवाओं को बैटरी चालित स्कूटी पूरी तरह निःशुल्क दी जाएगी।

बिंदुविवरण
योजना का नाममुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 (CM Divyang Scooty Yojana)
राज्यराजस्थान
संचालक विभागविशेष योग्यजन निदेशालय, जयपुर
घोषणाराज्य बजट 2026-27
कुल स्कूटी वितरण लक्ष्य2500 स्कूटी
आवेदन माध्यमSSO Portal (SJMS DSAP)
आवेदन शुल्कनिःशुल्क

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ12 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
आवेदन में सुधार 15 अगस्त 2026 तक

चूंकि अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए पात्र दिव्यांगजन को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • दिव्यांगता चलने-फिरने में असमर्थता (Orthopedically Handicapped) से जुड़ी होनी चाहिए।
  • आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • पिछले 8 वर्षों में राज्य या केंद्र सरकार की किसी भी समान योजना से स्कूटी या बैटरी चालित ट्राइसाइकिल प्राप्त नहीं की हो।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज़

ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:

  • नियमित अध्ययन प्रमाण पत्र (Regular Study Certificate) या रोजगार प्रमाण पत्र (Employment Certificate)
  • ₹50 के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र, जिसमें यह घोषणा हो कि पिछले 8 वर्षों में भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी भी समान योजना के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल/स्कूटी प्राप्त नहीं की है। (यह रोजगार/अध्ययन प्रमाण पत्र के साथ अपलोड करना होगा।)
  • ✅ वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
  • ✅ दिव्यांगता स्पष्ट रूप से दर्शाने वाला फोटो (Photograph Showing Applicant's Disability)
  • ✅ दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate)
  • ✅ राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • ✅ आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • पेंशन PPO प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड और जन आधार कार्ड।
  • ✅ आयु प्रमाण पत्र (Age Certificate – जन्म प्रमाण पत्र, अंकतालिका या अन्य मान्य दस्तावेज़)
  • डिजिटल दिव्यांग प्रमाण पत्र (Disability Certificate)।
  • UDID कार्ड (Unique Disability ID)।)।

इसके अलावा आवेदन के दौरान निम्न घोषणा (Self Declaration) भी देनी होती है:

"मेरे द्वारा पूर्व में भारत सरकार अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी भी योजना के अंतर्गत पिछले 8 वर्षों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल या स्कूटी वाहन प्राप्त नहीं किया गया है।"

यदि पोर्टल पर यह घोषणा अलग से अपलोड करने के लिए मांगी जाती है, तो निर्धारित प्रारूप में हस्ताक्षरित स्व-घोषणा (Self Declaration/Affidavit) अपलोड करें।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana Apply Online कैसे करें (Step by Step)

  1. सबसे पहले राजस्थान SSO Portal पर जाएं।
  2. अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें। अगर SSO ID नहीं बनी है, तो पहले रजिस्ट्रेशन कर नई ID बनाएं।
Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026: Free स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक
  1. सर्च बार में SJMS DSAP लिखकर सर्च करें और संबंधित आइकॉन पर क्लिक करें।
Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026: Free स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक
  1. इसके बाद "CM Disabled Scooty Yojana" विकल्प चुनें।
Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026: Free स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक
  1. अब Register Beneficiary(New) विकल्प पर क्लिक करें!
Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026: Free स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक
  1. अपना जन आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और परिवार के जिस सदस्य का फॉर्म भरना है, उसका चयन करें।
  2. जन आधार से नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि जैसी जानकारी अपने आप भर जाएगी; बाकी जानकारी जैसे ईमेल, श्रेणी, दिव्यांगता प्रकार सत्यापित करें।
  3. पूरा पता, ब्लॉक, ग्राम पंचायत/वार्ड और बैंक खाता विवरण जांचकर Save पर क्लिक करें।
  4. सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  5. घोषणा बॉक्स पर टिक करने के बाद जानकारी को एक बार दोबारा जांचें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

Rajasthan Divyang Scooty Yojana Status Check कैसे करें

आवेदन जमा करने के बाद उसका स्टेटस जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. SSO Portal पर लॉगिन करें और SJMS DSAP ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर यह सीधे न दिखे तो Quick Search या Application सेक्शन में जाकर सर्च करें।
  2. इसके बाद "CM Disabled Scooty Yojana" पर क्लिक करें।
  3. यहां Application List पर क्लिक करें।
Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026: Free स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक
  1. Current Status कॉलम में आपका स्टेटस दिखेगा, जैसे "Checked by DLO and forwarded to Committee" या अन्य स्थिति।
Rajasthan Divyang Scooty Yojana 2026: Free स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टेटस चेक
  1. स्टेटस के सामने दिए गए Action बटन में View पर क्लिक करें, जहां आवेदन की पूरी डिटेल — आवेदन तिथि, अपलोड किए गए दस्तावेज, कार्यवाही की तिथि और संबंधित अधिकारी की जानकारी — खुल जाएगी।

योजना के प्रमुख लाभ (Key Benefits)

  • पात्र दिव्यांगजनों को पूरी तरह निःशुल्क बैटरी चालित स्कूटी मिलेगी।
  • शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी।
  • दिव्यांगजनों में स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
  • दैनिक आवागमन में सुविधा होगी और यातायात पर होने वाला खर्च बचेगा।

आवेदन से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

  • सभी दस्तावेज स्पष्ट और वैध होने चाहिए, धुंधली स्कैन कॉपी से आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
  • फॉर्म में गलत जानकारी देने पर आवेदन तुरंत निरस्त किया जा सकता है।
  • अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से पहले ही आवेदन जमा कर दें, ताकि अंतिम समय की सर्वर समस्या से बचा जा सके।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन SSO पोर्टल से ही स्वीकार होंगे, ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं है।

दिव्यांगजनों के लिए अन्य जरूरी योजनाएं

स्कूटी और छात्र कल्याण से जुड़ी अन्य योजनाएं

राजस्थान की अन्य लोकप्रिय योजनाएं

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
ऑनलाइन आवेदन करें (SSO Portal)यहां क्लिक करें
SSO Portal होमपेजयहां क्लिक करें
विशेष योग्यजन निदेशालय आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
प्रेस नोट / अधिक जानकारीयहां क्लिक करें
अधिक जानकारी (अपडेट)यहां क्लिक करें
योजना नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करेंयहां क्लिक करें
पूरा नोटिफिकेशन (Full Notification)यहां क्लिक करें

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026 के आवेदन कब शुरू हुए?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

Q2. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

Q3. योजना के तहत न्यूनतम दिव्यांगता कितनी होनी चाहिए?
आवेदक की न्यूनतम दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी अनिवार्य है।

Q4. Rajasthan Divyang Scooty Yojana Status Check कैसे करें?
SSO Portal पर लॉगिन कर SJMS DSAP में CM Disabled Scooty Yojana ऑप्शन से Application List में जाकर Current Status और View बटन से पूरी जानकारी देखी जा सकती है।

Q5. इस वर्ष कितनी स्कूटियां वितरित की जाएंगी?
राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026-27 में राज्यभर में 2500 स्कूटियां निःशुल्क वितरित करने की घोषणा की है।

Q6. क्या अन्य राज्यों के दिव्यांग आवेदन कर सकते हैं?
नहीं, यह योजना केवल राजस्थान के स्थायी निवासियों के लिए ही लागू है।


Disclaimer: इस पोस्ट में दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर तैयार की गई है। योजना से जुड़ी शर्तों, तिथियों और दस्तावेजों में बदलाव संभव है, इसलिए अंतिम और सटीक जानकारी के लिए हमेशा विशेष योग्यजन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट या SSO Portal पर ही पुष्टि करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !