ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें और स्टेटस चेक करें

0

अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपनी पंचायत के कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकता है और जान सकता है कि ग्राम पंचायत में वर्तमान में सरकार की तरफ से कौन-कौन से नए कार्य आए हैं, किस कार्य के लिए कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ है। इस जानकारी को सीधे अपने मोबाइल से 'ई-ग्राम स्वराज' मोबाइल ऐप व वेबसाइट के माध्यम से ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस देखा जा सकता है। E Gram Swaraj Online Payment Kaise Kare इसके अलावा, इस वेबसाइट के माध्यम से और भी बहुत सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आप सोच रहे होंगे कि ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन भुगतान कैसे करें? (E Gram Swaraj Online Payment Kaise Kare) चिंता न करें, यह प्रक्रिया बेहद आसान है! इस ब्लॉग में, हम आपको चरण-दर-चरण मार्गदर्शन प्रदान करेंगे ताकि आप मिनटों में भुगतान कर सकें। इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको बताएंगे कि 'ई-ग्राम स्वराज' क्या है, इसका कैसे उपयोग करना है, 'ई-ग्राम स्वराज' में लॉगिन कैसे करें और पेमेंट स्टेटस कैसे देखें। इस पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

ई-ग्राम स्वराज से ग्राम पंचायत का कामकाज संभालें! जानें कैसे

    WHATSAPP GROUP
    TELEGRAM GROUP
    ई ग्राम स्वराज क्या है

    ई ग्राम स्वराज एक वेबसाइट व मोबाइल एप्प है इसके जरिये ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यों की जानकारी को डिजिटल रूप से ऑनलाइन कर दिया गया है, ई ग्राम स्वराज पंचायती राज विभाग के कामो को ई-गवर्नेंस के तहत पारदर्शिता लाने के लिए शुरू किया गया है।इससे गाँव की योजनाओ व पंचायतों का लेखा जोखा ऑनलाइन वेबसाइट व मोबाइल एप्प पर अपलोड करना होता है। जिससे कोई भी नागरिक अपनी पंचायत के कार्यों की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है, इससे यह पता लग जाता है कि गाँव में कितना बजट आया और किस काम में कितना खर्च हुआ है। यह सारी जानकारी इस एप्प पर उपलब्ध होगी।

    E-Gram Swaraj Portal Ki Shuruaat Kab Hui

    ई ग्राम स्वराज की शुरुआत राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर 24 अप्रैल 2020 की गयी थी। इसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति प्रदान करना और ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना है। यह वेब-आधारित मंच पंचायतों को निम्नलिखित कार्यों में सक्षम बनाता है। ई ग्राम स्वराज (eGram Swaraj) भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पहल है। 

    ये भी पढ़ें

    नौकरी या पढ़ाई? दोनों के लिए चरित्र प्रमाण पत्र

    Gram Panchayat Sauchalay List 2024

    ई ग्राम स्वराज पोर्टल मुख्य बिंदु

    मुख्य बिंदु विवरण
    पोर्टल का नाम ई ग्राम स्वराज
    किसने शुरू किया पंचायती राज विभाग भारत सरकार
    कब शुरू किया गया 24 अप्रैल 2024
    उद्देश्य ग्रामीण विकास को गति प्रदान करना और ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना
    लाभार्थी ग्राम पंचायतें और ग्रामीण नागरिक
    वर्तमान स्थति चालू है
    ऑफिसियल वेबसाइट Egramswaraj.Gov.In

    ई ग्राम स्वराज के फायदे क्या हैं

    ई ग्राम स्वराज के कई फायदे हैं, जिनमें पंचायतों को वित्तीय लेनदेन का प्रबंधन करने, सरकारी योजनाओं को लागू करने और नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करना शामिल है इसके कुछ अन्य लाभ हैं: 
    • घर बैठे ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए भुगतान।
    • पंचायतों के कार्यों में ऑनलाइन लेनदेन में कुशलता और तेजी लाना।
    • सभी वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन दर्ज करना।
    • नागरिक पंचायतों के कार्यों को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
    • पंचायतों को वित्तीय लेनदेन, सरकारी योजनाओं और संवाद के बेहतर प्रबंधन में मदद।
    • योजनाओं का कार्यान्वयन अधिक कुशल और प्रभावी रूप से लागू करना।
    • सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक आसान पहुंच आम जन की हो सके।
    • नागरिक पंचायतों के साथ प्रभावी संवाद कर सकते हैं।
    • डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना।
    • रोजगार के अवसर पैदा करना और जीवन स्तर को सुधारना।
    • पंचायत विकास योजना: सभी विवरण और जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध।
    • स्वामित्व योजना: भूमि का लेखाजोखा, डिजिटलाइजेशन और भूमि संबंधी झगड़ों का समाधान।
    • समय की बचत: आपको अब लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं है।
    • पारदर्शिता: आप अपने भुगतान का ट्रैक रिकॉर्ड देख सकते हैं।
    • सुरक्षा: ऑनलाइन भुगतान सुरक्षित लेनदेन गेटवे के माध्यम से किए जाते हैं।
    • जवाबदेही: ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन भुगतान प्रणाली जवाबदेही को बढ़ावा देती है।

    ई ग्राम स्वराज के माध्यम से क्या जानकारी देख सकते हैं:

    ग्राम पंचायत की जानकारी: ई ग्राम स्वराज के माध्यम से आप ग्राम पंचायत का नाम, पता, संपर्क जानकारी, पंचायत के सदस्यों की सूची और पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    वित्तीय लेनदेन: इस पोर्टल पर पंचायत द्वारा किए गए सभी वित्तीय लेनदेन का विवरण देखा जा सकता है, जिसमें प्रत्येक लेनदेन का भुगतानकर्ता, प्राप्तकर्ता, राशि और तारीख शामिल है। इसके साथ ही पंचायत के वित्तीय लेनदेन का समग्र इतिहास भी उपलब्ध होता है।

    सरकारी योजनाओं की जानकारी: पंचायत द्वारा लागू की जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की सूची, प्रत्येक योजना के लिए पात्रता मानदंड, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, और योजनाओं के तहत स्वीकृत और लाभान्वित लाभार्थियों की सूची भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है।

    नागरिकों की शिकायतें और सुझाव: नागरिकों द्वारा पंचायत को भेजी गई सभी शिकायतों और सुझावों की सूची, प्रत्येक शिकायत और सुझाव की स्थिति, और पंचायत द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण देखा जा सकता है।

    पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम और गतिविधियां: पंचायत द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की सूची, प्रत्येक कार्यक्रम का विवरण जैसे कि तारीख, समय, स्थान और उद्देश्य, और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

    पंचायत के कार्यालयों का स्थान: पंचायत के सभी कार्यालयों का स्थान और संपर्क जानकारी नक्शे पर देखने की सुविधा इस पोर्टल पर उपलब्ध है।

    ग्राम पंचायत से संबंधित समाचार और अपडेट: ग्राम पंचायत से संबंधित सभी नवीनतम समाचार और अपडेट, पंचायत द्वारा जारी किए गए विभिन्न नोटिस और घोषणाएं भी ई ग्राम स्वराज पर देखी जा सकती हैं।

    ई ग्राम स्वराज ऐप कैसे डाउनलोड करें

    ई ग्राम स्वराज ऐप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

    Google Play Store पर जाएं:

    • अपने मोबाइल का प्ले स्टोर खोलें ।
    • खोज बार में "ई ग्राम स्वराज" टाइप करें।

    ऐप का चयन करें:

    • "ई ग्राम स्वराज" ऐप ढूंढें और "इंस्टॉल" बटन पर क्लिक करें।

    ऐप इंस्टॉल होने दें:

    • ऐप इंस्टॉल होने में कुछ मिनट लग सकते हैं।

    ऐप खोलें:

    • ऐप इंस्टॉल होने के बाद, इसे खोलने के लिए "ओपन" बटन पर क्लिक करें।

    भाषा का चयन करें:

    • अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।

    मोबाइल नंबर दर्ज करें:

    • अपने मोबाइल नम्बर से पंजीकृत करें और प्रयोग करें।

    OTP दर्ज करें:

    • आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। OTP दर्ज करें और "सत्यापित करें" बटन पर क्लिक करें।
    अब आप ई ग्राम स्वराज ऐप का उपयोग करके विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए भुगतान कर सकते हैं, पंचायतों के कामकाज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और अपनी शिकायतें और सुझाव दे सकते हैं।

    ग्राम पंचायत प्रोफाइल कैसे देखें 

    पंचायत प्रोफाइल में आप किसी भी ग्राम पंचायत के प्रधान का नाम, उस गाँव के सचिव का नाम, मोबाइल नंबर और पंचायत से जुड़ी अन्य जानकारी देख सकते हैं। इसमें गाँव की कुल जनसंख्या, महिला और पुरुष दोनों की संख्या और भी बहुत कुछ शामिल होता है। इसे देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

    1. वेबसाइट पर जाएं:

    • वेबसाइट egramswaraj.gov.in पर जाएं।

    2. रिपोर्ट सेक्शन में जाएं:

    • वेबसाइट के होम पेज को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और 'रिपोर्ट सेक्शन' में 'पंचायत प्रोफाइल' पर क्लिक करें।

    ई-ग्राम स्वराज से ग्राम पंचायत का कामकाज संभालें! जानें कैसे

    3. पंचायत प्रोफाइल देखें:

    • पंचायत प्रोफाइल' पर क्लिक करें।
    • इसके बाद 'Panchayat Summary Report' पर क्लिक करें।

    4. राज्य और पंचायत का चयन करें:

    • अपने राज्य का चयन करें।
    • 'Panchayat Level' ऑप्शन में 'ग्राम पंचायत' का चयन करें।
    • जिला, ब्लॉक, और गाँव का चयन करें।

    5. कैप्चा भरें:

    • स्क्रीन पर जो भी कैप्चा दिया गया हो उसे दर्ज करे और 'सबमिट' करें।
    अब आपके सामने सभी जानकारी ग्राम पंचायत की आ जाएगी। आप अलग-अलग ऑप्शन पर क्लिक करके विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

    ग्राम पंचायत में कितना पैसा किस काम के लिए आया कैसे देखे

    यह जानने के लिए कि आपकी ग्राम पंचायत में कितना पैसा किस काम के लिए आया है, इसे देखने के लिए आप E Gram Swaraj State Wise Report का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें। 
    1. वेबसाइट: https://egramswaraj.gov.in/ पर जाएं। 
    2. पृष्ठ को थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और "Accounting" विकल्प पर क्लिक करें।
    3. एकाउंटिंग पर क्लिक करने के बाद All India Report पर क्लिक करें। 
    4. अब उस वित्तीय वर्ष का चयन करें जिसका विवरण आप देखना चाहते हैं।
    5. जैसे वर्ष 2024-25
    6. "State Wise Summary Report" विकल्प पर क्लिक करें।
    7. अपने राज्य का चयन करें।
    8. जिले का चयन करें।
    9. ब्लॉक का चयन करें।
    10. अब उस ब्लॉक के सभी गांवों की सूची आ जाएगी।
    11. ग्राम पंचायत सूची की पंक्ति में, अपनी ग्राम पंचायत की पंक्ति के अंतिम में "Entered Vouchers" नंबर दिया गया है। उस पर क्लिक करें।
    12. अब उस महीने पर क्लिक करें जिस महीने का बजट ग्राम पंचायत का व्यय देखना चाहते हैं।
    13. इसके बाद "Voucher No" पर क्लिक करें और विस्तार में जानकारी को जान सकते हैं।

    जैसे:

    • Particulars: विवरण में जानकारी दी जाएगी कि किस काम के लिए कितना पैसा किस खाते में भेजा गया है।
    इससे आप निम्न जानकारी देख सकते हैं
    • ग्राम पंचायत को कितना पैसा मिला है।
    • उसका उपयोग किन कार्यों के लिए किया गया है।
    • क्या पैसा का उपयोग पारदर्शी तरीके से किया गया है।

    अतिरिक्त जानकारी:

    • आप "Scheme-Wise Expenditure Report" विकल्प का उपयोग करके यह भी देख सकते हैं कि प्रत्येक योजना के लिए कितना पैसा खर्च किया गया है।
    • आप "Month Wise Voucher Summary Report" विकल्प का उपयोग करके यह भी देख सकते हैं कि प्रत्येक महीने में कितना पैसा खर्च किया गया है।
    इस प्रकार, आप ग्राम पंचायत के बजट और खर्च की पूरी जानकारी E Gram Swaraj पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। यह प्रक्रिया आपको पारदर्शी और सटीक जानकारी प्रदान करती है। यह जानकारी आपको ग्राम पंचायत के कामकाज की बेहतर समझ प्रदान करेगी और यह सुनिश्चित करने में मदद करेगी कि आपके गांव में विकास कार्य योजना के अनुसार किए जा रहे हैं।

    E Gram Swaraj Online Payment Kaise Kare

    ई ग्राम स्वराज भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा किसी कार्य के लिए भुगतान किया जाता है, ई ग्राम स्वराज भुगतान करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें। 

    • अपने वेब ब्राउज़र में https://egramswaraj.gov.in/ लिखें और वेबसाइट पर जाएं।
    • स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में "लॉगिन" बटन को खोजें और उस पर क्लिक करें।
    • नए पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। 
    • इसमें आपको अपनी आईडी और पासवर्ड डालने के लिए बॉक्स मिलेगा।
    • स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा को भरें, जो की एक सुरक्षा प्रश्न होता है।
    • यह जानकारी भरने के बाद, "लॉगिन" कर सकते हैं।
    • सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, एक डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा जहां आपको विभिन्न विकल्प दिखाई देंगे।
    • जब आपका काम समाप्त हो जाए, तो "क्लोज ऑफ बुक" बटन पर क्लिक करें और लॉगआउट करें।

    ई ग्राम स्वराज ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें

    ई ग्राम स्वराज पेमेंट को आप दो तरह से देख सकते हैं इसके लिए निम्न चरणों का पालन करें। 

    मेकर लॉगिन:

    • पहला तरीका है ई ग्राम स्वराज मेकर (Mekar) पोर्टल में लॉगिन करके भुगतान स्थिति की जाँच कर सकते हैं और दूसरा तरीका है

    वेबसाइट पर जाएं:

    • वेबसाइट https://egramswaraj.gov.in/paymentReport.do पर जाएँ।

    पेमेंट रिपोर्ट का चयन करें:

    • फाइनेंशियल ईयर यानी वर्ष का चयन करें और अपने राज्य का चयन करें। फिर रिपोर्ट के प्रकार में "गाँव पंचायत और समकक्ष" का चयन करें।

    स्कीम का चयन करें:

    • "व्यक्तिगत योजना के अनुसार" का चयन करें और फिर "स्कीम का चयन" करें।

    तारीख का चयन करें:

    • तारीख के रेंज का चयन करें और फिर "रुपये में राशि" को चुनें।

    कैप्चा भरें और रिपोर्ट देखें:

    • स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा को भरें और "रिपोर्ट देखें" पर क्लिक करें।

    जिला, ब्लॉक, गाँव का चयन करें:

    • अब आपके राज्य के सभी जिले आ जाएंगे। अपने जिले, ब्लॉक, और गाँव का चयन करें।

    कुल भुगतान वौचर पर क्लिक करें:

    • "कुल भुगतान वौचर" पर क्लिक करें और आपको भुगतान की स्थिति दिखाई जाएगी।

    ई-ग्राम स्वराज (FAQ)

    Q. ई ग्राम स्वराज ऐप डाउनलोड कैसे करें?

    A. ई-ग्राम स्वराज मोबाइल अप्प्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ, E Gram Swaraj सर्च करें। इंस्टाल करें और प्रयोग करें। 

    Q. ई ग्राम स्वराज भुगतान की स्थिति कैसे देखे?

    A. ई ग्राम स्वराज पर भुगतान की स्थिति देखने के लिए, वेबसाइट पर जाएं।पेमेंट रिपोर्ट विकल्प का चयन करें वित्तीय वर्ष, राज्य, और "गाँव पंचायत और समकक्ष" रिपोर्ट का चयन करें। "व्यक्तिगत योजना के अनुसार" और "स्कीम का चयन" करें। तारीख के रेंज का चयन करें, कैप्चा भरें, और "रिपोर्ट देखें" पर क्लिक करें। फिर अपने जिले, ब्लॉक, और गाँव का चयन करें। "कुल भुगतान वाउचर" पर क्लिक करके भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।

    Q. ग्राम स्वराज की स्थापना कब हुई?

    A. ई ग्राम स्वराज पोर्टल की स्थापना भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल 2020 को की गयी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण स्थानीय निकायों को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। यह पोर्टल ग्रामीण विकास कार्यों की निगरानी और प्रबंधन को डिजिटल रूप में संचालित करने के लिए बनाया गया है।

    निष्कर्ष

    eGramSwaraj, ग्रामीण विकास में पारदर्शिता लाने के लिए भारत सरकार द्वारा दक्ष के नागरिको को लिए शुरू किया गया एक पारदर्शी पोर्टल है इससे नागरिकों को योजनाओं, उनके कार्यान्वयन और भुगतान स्थिति से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल जाती है। E Gram Swaraj Online Payment Kaise Kare इसकी पूरी जानकारी इस पोस्ट में देने कोशिश की गयी है। eGramSwaraj का उपयोग करके, आप विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं और योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह ग्रामीण क्षेत्रों में जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    इस पोस्ट से जुड़े अपने सवाल कमेन्ट में लिखें 

    इस पोस्ट को पाने अन्य दोस्तों में शेयर करें ताकि वह भी अपने ग्राम पंचायत के कार्यों को देख सकें। 

    इन्हे भी पढ़ें 

    ग्राम पंचायत शौचालय सूची कैसे देखें

    प्रधानमंत्री आवास योजना सूची

    राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखें

    एक टिप्पणी भेजें

    0टिप्पणियाँ

    एक टिप्पणी भेजें (0)