भारत की 16वीं जनगणना (Census 2027) का आगाज हो चुका है। यह देश के इतिहास की पहली 100% डिजिटल जनगणना है, जिसमें नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के लिए Self-Enumeration (स्व-गणना) की क्रांतिकारी सुविधा दी गई है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लाल किले से देश के युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार के साथ बैठकर अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल का उपयोग करें और सटीक जानकारी दर्ज कराएं।
इस विस्तृत लेख में आपको जनगणना 2027 के दोनों चरणों, स्व-गणना की पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया, पहले चरण के 33 मकान सूचीकरण सवालों, दूसरे चरण के 40 व्यक्तिगत सवालों (जाति जनगणना सहित) और आवश्यक गाइडलाइन्स की पूरी जानकारी मिलेगी।
📢 ताज़ा अपडेट (अगस्त 2026): जनगणना का दूसरा चरण शुरू, अब 40 सवाल पूछे जाएंगे
जनगणना 2027 का दूसरा चरण (Population Enumeration) शुरू हो चुका है। पहले चरण (House Listing) में सिर्फ 33 सवाल थे, लेकिन दूसरे चरण में हर व्यक्ति से 40 विस्तृत सवाल पूछे जाएंगे — पहली बार इसमें जाति (Caste) से जुड़ा सवाल भी शामिल है, जो आज़ादी के बाद पहली बार SC/ST के अलावा सभी नागरिकों से पूछा जाएगा।
- बर्फीले क्षेत्रों में शुरुआत: लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिमाच्छादित इलाकों में स्व-गणना (Self-Enumeration) 17 से 31 अगस्त 2026 तक, और घर-घर गणना 1 से 30 सितंबर 2026 तक होगी।
- बाकी देश में: दूसरे चरण की गणना अगले साल (संभावित रूप से दिसंबर 2026 या उसके बाद) शुरू होगी — राज्यवार तारीखें अभी घोषित होनी बाकी हैं।
- 16 भाषाओं में सुविधा: स्व-गणना पोर्टल अब हिंदी, अंग्रेज़ी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध है।
- PM मोदी की अपील: 15 अगस्त 2026 को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नागरिकों, खासकर युवाओं से जनगणना में सही जानकारी दर्ज करने की अपील की।
- गलत सवाल पूछने पर सज़ा: अगर कोई अधिकारी जानबूझकर आपत्तिजनक सवाल पूछता है तो उसे 3 साल तक की जेल हो सकती है।
⚠️ ध्यान रहे: फेज-1 के 33 सवाल घर/मकान से जुड़े थे, लेकिन फेज-2 के 40 सवाल हर व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी (जाति, शिक्षा, रोजगार, धर्म, बैंक खाते आदि) से जुड़े हैं — इन्हें कन्फ्यूज न करें।
ensus 2027: Overview & Key Highlights
| विवरण | आधिकारिक जानकारी |
| जनगणना का नाम | भारत की 16वीं जनगणना (Census 2027) |
| नियामक निकाय | भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त (RGI), गृह मंत्रालय |
| प्रक्रिया का स्वरूप | 100% डिजिटल (मोबाइल ऐप व स्व-गणना पोर्टल) |
| कुल बजट आवंटन | ₹11,718 करोड़ (कैबिनेट द्वारा स्वीकृत) |
| विशेषता | 1931 के बाद पहली बार पूर्ण जातिगत गणना (Caste Census) |
| उपलब्ध भाषाएं | 16 भाषाएं (हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, गुजराती, तमिल, उर्दू आदि) |
| आधिकारिक पोर्टल | censusindia.gov.in / se.census.gov.in |
जनगणना 2026-27 क्या है और यह क्यों खास है?
आमतौर पर जनगणना हर 10 साल में होती है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण 2021 की जनगणना टल गई थी, जो अब 2026-27 में पूरी की जा रही है। इस बार की जनगणना की दो सबसे बड़ी विशेषताएं हैं:
- पूर्णतः डिजिटल: जानकारी सीधे मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से दर्ज होगी।
- जातिगत जनगणना (Caste Census 2027): 1931 के बाद पहली बार SC/ST के अलावा अन्य जातियों का डेटा भी मुख्य जनगणना के हिस्से के रूप में लिया जाएगा।
- पहला चरण (House Listing): अप्रैल से सितंबर 2026
- दूसरा चरण (Population Enumeration): फरवरी 2027 (संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027)
इस बार census 2027 self enumeration की सुविधा पहली बार दी गई है। साथ ही 1931 के बाद पहली बार पूर्ण जाति जनगणना (Caste Census 2027) भी शामिल की जा रही है। यह डेटा सरकारी योजनाओं, संसाधन वितरण और विकास कार्यों के लिए बेहद जरूरी है।
जनगणना 2027 के 2 मुख्य चरण और तिथियां (Phase-wise Schedule)
कोरोना महामारी के कारण टली 2021 की जनगणना को अब दो अलग-अलग चरणों में पूरा किया जा रहा है:
चरण 1: मकान सूचीकरण और आवास जनगणना (House Listing & Housing Census)
अवधि: अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक (राज्यानुसार अलग-अलग तिथियां)।
विषय: इस चरण में आपके मकान की संरचना, कमरे, उपलब्ध सुविधाओं और घरेलू संपत्तियों से जुड़े 33 सवाल पूछे जाते हैं।
चरण 2: जनसंख्या गणना (Population Enumeration)
अवधि: दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 (संदर्भ तिथि: 1 मार्च 2027)।
विशेष नोट: लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में दूसरे चरण की गिनती 1 से 30 सितंबर के बीच ही पूरी की जा रही है।
विषय: इसमें देश के हर नागरिक का व्यक्तिगत विवरण दर्ज होगा, जिसके लिए गृह मंत्रालय ने 40 सवालों की विस्तृत प्रश्नावली अधिसूचित की है।
क्यों है यह जनगणना खास?
- पूर्ण डिजिटल: पहली बार मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डेटा लिया जाएगा।
- स्व-गणना (Self Enumeration): पहली बार नागरिक खुद ऑनलाइन जानकारी भर सकते हैं।
- जाति जनगणना: 1931 के बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी जाति गणना की जा रही है।
- जियो टैगिंग: हर घर की लोकेशन डिजिटल मैप पर दर्ज की जाएगी।
Important Dates: आपके राज्य में जनगणना कब शुरू होगी?
भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जनगणना की तारीखें अलग-अलग तय की गई हैं। नीचे दी गई तालिका में मुख्य राज्यों का विवरण दिया गया है:
| राज्य (State) | स्व-गणना (Self-Enumeration) की अवधि | मकान सूचीकरण (House Listing) अवधि |
|---|---|---|
| दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा | 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक | 16 अप्रैल से 15 मई 2026 तक |
| बिहार (Bihar) | 17 अप्रैल से 1 मई 2026 | 2 मई से 31 मई 2026 |
| मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ | 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 | 1 मई से 31 मई 2026 |
| उत्तर प्रदेश (UP) | 7 मई से 21 मई 2026 | 22 मई से 21 जून 2026 |
| राजस्थान, महाराष्ट्र | 1 मई से 15 मई 2026 | 16 मई से 15 जून 2026 |
Janganana Online Registration कैसे करें? (Step-by-Step Guide)
अगर आप Census 2027 Self Enumeration Portal पर अपना फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त की आधिकारिक वेबसाइट 👉censusindia.gov.in पर जाएँ!
पेज थोडा नीचे स्क्रोल करें और स्वा गणना ऑप्शन पर क्लिक करें!
Step 2: राज्य का चयन करें
वेबसाइट खुलते ही आपको अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का चयन करना होगा। ड्रॉपडाउन मेनू से अपना राज्य चुनें और Captcha कोड भरें।
Step 3: मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें
- अपना एक्टिव मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।
- OTP डालकर वेरिफिकेशन करें।
- (वैकल्पिक) अपनी ईमेल आईडी भी जोड़ सकते हैं।
Step 4: फॉर्म भरें (33 सवाल)
जनगणना 2027 के पहले चरण के 33 सवाल (सूची)
नीचे मुख्य प्रश्नों की सूची दी जा रही है ताकि आप पहले से तैयारी कर सकें:
|
क्र. |
सवाल |
क्र. |
सवाल |
|
1 |
भवन / जनगणना नंबर |
17 |
पेयजल की उपलब्धता |
|
2 |
मकान नंबर |
18 |
बिजली का मुख्य स्रोत |
|
3 |
फर्श की सामग्री |
19 |
शौचालय की उपलब्धता |
|
4 |
दीवार की सामग्री |
20 |
शौचालय का प्रकार |
|
5 |
छत की सामग्री |
21 |
गंदे पानी की निकासी |
|
6 |
मकान का उपयोग |
22 |
स्नानघर की उपलब्धता |
|
7 |
मकान की हालत |
23 |
एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन |
|
8 |
परिवार क्रमांक |
24 |
खाना पकाने का ईंधन |
|
9 |
परिवार के सदस्यों की संख्या |
25 |
रेडियो/ट्रांजिस्टर |
|
10 |
परिवार के मुखिया का नाम |
26 |
टेलीविजन |
|
11 |
मुखिया का लिंग |
27 |
इंटरनेट सुविधा |
|
12 |
अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य |
28 |
लैपटॉप/कंप्यूटर |
|
13 |
मकान के स्वामित्व की स्थिति |
29 |
टेलीफोन/मोबाइल फोन |
|
14 |
कमरों की संख्या |
30 |
साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल |
|
15 |
विवाहित दंपतियों की संख्या |
31 |
कार/जीप/वैन |
|
16 |
पेयजल का स्रोत |
32 |
मुख्य अनाज |
|
- |
- |
33 |
मोबाइल नंबर |
जनगणना 2027 फेज-2 के 40 सवाल (Population Enumeration)
दूसरे चरण में हर व्यक्ति से निम्नलिखित जानकारी अलग-अलग ली जाएगी:
| श्रेणी | शामिल सवाल |
|---|---|
| व्यक्तिगत विवरण | नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, जीवनसाथी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, जाति |
| परिवार व स्वास्थ्य | पिता-माता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा, अन्य भाषाएं, कोविड-19 टीकाकरण की जगह |
| शिक्षा व रोजगार | साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शैक्षणिक योग्यता, विषय, आर्थिक गतिविधि, व्यवसाय, उद्योग |
| निवास व प्रवासन | जन्मस्थान, अंतिम निवास स्थान, प्रवासन का कारण, वर्तमान पता |
| पहचान दस्तावेज़ (केवल उपलब्ध हों तो) | बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर ID, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस |
ध्यान दें: आधार, बैंक खाता, वोटर ID जैसे दस्तावेज़ नंबर केवल तभी दर्ज किए जाएंगे जब आपके पास ये उपलब्ध हों — इन्हें दिखाना अनिवार्य नहीं है।
Step 5: फॉर्म सबमिट करें और SE ID प्राप्त करें
- सभी जानकारी सही से भरने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट करते ही आपको एक अनोखी Self-Enumeration ID (SE ID) मिलेगी। यह ID आपके मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा भी भेजी जाएगी।
महत्वपूर्ण: यह SE ID आपके लिए बहुत जरूरी है। जब जनगणना अधिकारी (Enumerator) आपके घर आएं, तो आपको बस उन्हें यह ID दिखानी है। इससे आपको दोबारा सवालों के जवाब नहीं देने पड़ेंगे।
जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट & ऑनलाइन सर्विस
- घर बैठे आधार कार्ड डाउनलोड करें – बिना OTP भी आसान तरीका
- मोबाइल से बैंक बैलेंस चेक करें – बिना ATM के तुरंत जानें पैसा
- राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करें – नाम लिस्ट में है या नहीं अभी देखें
जनगणना 2027 के 33 सवालों के जवाब कैसे दें? आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
भारत की पहली डिजिटल जनगणना (House Listing Phase) में कुल 33 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये सवाल आपके घर, परिवार और सुविधाओं से जुड़े होते हैं। सही जानकारी भरने से आपका डेटा सरकारी योजनाओं के लिए सटीक रहेगा।
फॉर्म भरते समय ये बातें याद रखें:
- शांत जगह पर बैठकर भरें।
- आधार कार्ड, राशन कार्ड या बिजली बिल देखकर जानकारी भरें।
- जो सुविधा अधिकतर इस्तेमाल होती है, वही चुनें।
33 सवालों को आसान कैटेगरी में समझें:
- घर की संरचना संबंधी सवाल (1-7)
भवन नंबर, मकान नंबर, फर्श, दीवार और छत की सामग्री जैसी जानकारी भरें। उदाहरण: फर्श में “टाइल्स/सीमेंट/मिट्टी” में से जो लागू हो वही चुनें।
- परिवार की बुनियादी जानकारी (8-12)
परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, SC/ST स्थिति, कुल सदस्य संख्या और विवाहित जोड़ों की संख्या सही-सही लिखें।
- मकान की सुविधाएं (13-24)
मकान स्वामित्व (खुद का या किराए का), कमरों की संख्या, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्नानघर, LPG कनेक्शन और गंदे पानी की निकासी जैसी जानकारी दें।
- घरेलू सामान और संपत्ति (25-33)
टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, मोबाइल, साइकिल, बाइक, कार और मुख्य अनाज जैसी सुविधाओं की उपलब्धता बताएं। आखिरी में परिवार का मोबाइल नंबर जरूर भरें।
- जनगणना 2027 के फॉर्म में पूछे जाने वाले 33 सवाल सरल हैं, लेकिन सही और सटीक जानकारी देना बहुत जरूरी है। नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से सभी सवालों का जवाब दे सकते हैं:
5. पहले से जानकारी तैयार रखें
- फॉर्म भरने से पहले अपने परिवार से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे सदस्यों की संख्या, घर की स्थिति, बिजली-पानी की सुविधा आदि पहले से नोट कर लें। इससे समय बचेगा।
6. सही विकल्प चुनें (Guess ना करें)
- हर सवाल में दिए गए विकल्पों को ध्यान से पढ़ें और वही चुनें जो आपके घर की वास्तविक स्थिति से मेल खाता हो। अनुमान लगाने से बचें।
7. सरकारी दस्तावेज़ देखकर भरें
- जहाँ संभव हो, जानकारी को आधार कार्ड, राशन कार्ड या अन्य दस्तावेज़ से मिलाकर भरें ताकि गलती की संभावना कम हो।
8. सुविधाओं से जुड़े सवाल ध्यान से भरें
- जैसे: शौचालय, बिजली, इंटरनेट, पानी आदि—इन सवालों में “Yes/No” या type चुनते समय सही जानकारी दें, क्योंकि ये सरकारी योजनाओं में उपयोग होती है।
9. परिवार के मुखिया की जानकारी सही दें
- नाम, लिंग और श्रेणी (SC/ST/OBC/Other) जैसी जानकारी ध्यान से भरें, क्योंकि यह महत्वपूर्ण डेटा होता है।
10. मोबाइल नंबर सही दर्ज करें
- अंत में दिया गया मोबाइल नंबर सही होना चाहिए, क्योंकि उसी पर आपकी SE ID और अन्य अपडेट भेजे जाएंगे।
11. सबमिट करने से पहले एक बार चेक करें
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें, क्योंकि सबमिट के बाद बदलाव नहीं किया जा सकता।
Janganana App और Enumerator की भूमिका
Enumerator मोबाइल ऐप (Android/iOS) से डेटा भरेंगे। GPS tagging और offline mode उपलब्ध है। अगर आपने self enumeration कर ली तो enumerator सिर्फ SE ID वेरिफाई करके काम पूरा कर देंगे।
क्यों भरें स्व-गणना फॉर्म? फायदे
- घर बैठे 15-20 मिनट में काम पूरा
- डेटा ज्यादा सटीक और गोपनीय
- Enumerator का समय बचता है
- भविष्य की सरकारी योजनाओं के लिए सही डेटा बनेगा
नोट: जनगणना Census Act 1948 के तहत अनिवार्य है, लेकिन स्व-गणना वैकल्पिक है।
सरकारी योजनाएं जो आपको फायदा दिला सकती हैं
- महिलाओं के लिए टॉप सरकारी योजनाएं – हर महीने पैसा पाने का मौका
- लाडली बहना योजना में पैसा बढ़ा – अभी अपना स्टेटस चेक करें
- पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी – तुरंत स्टेटस चेक करें
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links for Census 2027)
निचे दी गई टेबल में आप सभी जरूरी डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं:
| महत्वपूर्ण कार्य (Services) | डायरेक्ट लिंक (Direct Links) |
|---|---|
| Self Enumeration (स्व-गणना) पोर्टल | Click Here to Fill Form |
| Official Website (RGI) | Visit Official Website |
| Download Official Notification | Download PDF |
| Registration Guidelines (Manual) | Read Guidelines |
(FAQs)
प्रश्न 1: क्या जनगणना 2027 का फॉर्म भरना अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, Census Act, 1948 के तहत जनगणना में जानकारी देना कानूनी तौर पर अनिवार्य है।
प्रश्न 2: क्या गलत जानकारी देने पर सजा हो सकती है?
उत्तर: हाँ, यह एक कानूनी प्रक्रिया है। जानबूझकर गलत जानकारी देने पर दंड का प्रावधान है। हमेशा सटीक जानकारी दें।
प्रश्न 3: क्या मैं अपने परिवार के लिए एक से अधिक बार फॉर्म भर सकता हूँ?
उत्तर: नहीं, एक बार फॉर्म सबमिट करने के बाद आप उसमें बदलाव नहीं कर सकते। ध्यानपूर्वक भरें।
प्रश्न 4: क्या इस बार जाति से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे?
उत्तर: हाँ, दूसरे चरण (फरवरी 2027) में जाति से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी। पहले चरण में केवल SC/ST की स्थिति पूछी जाती है।
प्रश्न 5: क्या गणनाकर्मी आधार या बैंक डिटेल मांगेंगे?
उत्तर: नहीं। सरकार ने साफ किया है कि जनगणना में आय, बैंक डिटेल्स या आधार संख्या जैसी कोई निजी जानकारी नहीं मांगी जाएगी।
रोजगार, स्किल और डिजिटल इंडिया अपडेट
- फ्री में स्किल ट्रेनिंग और जॉब का मौका – अभी आवेदन करें
- Viksit Bharat 2047: कैसे बदल रही है शिक्षा और डिजिटल इंडिया
- रोजगार संगम योजना – घर बैठे भत्ता पाने का पूरा तरीका
(FAQs)
Q1. क्या Self-Enumeration (स्व-गणना) करना अनिवार्य है?
Ans: नहीं, स्व-गणना वैकल्पिक है। यदि आप खुद ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरते हैं, तो जनगणना कर्मचारी (Enumerator) आपके घर आकर मोबाइल ऐप से आपका डेटा दर्ज करेंगे।
Q2. स्व-गणना का फॉर्म सबमिट करने के बाद सुधार कैसे करें?
Ans: ऑनलाइन फॉर्म एक बार सबमिट होने के बाद उसमें खुद बदलाव नहीं किया जा सकता। जब गणनाकमी आपकी SE ID वेरिफाई करने आएगा, तो आप उसे सही जानकारी बताकर संशोधन करा सकते हैं।
Q3. क्या जनगणना के लिए आधार कार्ड या बैंक डिटेल्स देना अनिवार्य है?
Ans: नहीं। आधार, वोटर ID, पासपोर्ट और बैंक खाते की जानकारी केवल तभी दर्ज होगी यदि नागरिक अपनी इच्छा से उपलब्ध कराएंगे। यह अनिवार्य नहीं है।
जनगणना 2027 के फेज-1 और फेज-2 में क्या अंतर है?
फेज-1 (House Listing) में 33 सवाल थे जो घर और मकान से जुड़े थे। फेज-2 (Population Enumeration) में 40 सवाल हैं जो हर व्यक्ति की जाति, शिक्षा, रोजगार, धर्म और अन्य व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े हैं।
क्या जनगणना में जाति की जानकारी देना अनिवार्य है?
जनगणना अधिनियम के तहत सभी सवालों का जवाब देना कानूनी तौर पर अनिवार्य है। पहली बार आज़ादी के बाद सभी नागरिकों से जाति की जानकारी ली जा रही है, जिसे व्यक्ति अपनी जानकारी के अनुसार बता सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
भारत की जनगणना 2027 केवल एक गिनती नहीं है, बल्कि यह भविष्य की सरकारी योजनाओं का आधार है। Fully Digital Census होने के कारण अब डेटा ज्यादा सटीक और गोपनीय होगा।
दोस्तों, Janganana Online Registration की प्रक्रिया बेहद सरल है। सरकार ने पहली बार डिजिटल माध्यम से यह सुविधा दी है ताकि आपको परेशानी न हो। आपको बस ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं और अपनी SE ID सुरक्षित रखनी है।
यह जनगणना आने वाली योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की नींव रखेगी। कृपया इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सटीक जानकारी दें। इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी समय पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकें। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी प्रदान करें।
.png)






