Manav Sampada Portal Ehrms पर छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें?

0
सरकार डिजिटल इंडिया के अंतर्गत आये दिन कोई न कोई पोर्टल लांच कर रही है अब इसी क्रम में सरकारी कर्मचारियों के वेतन, छुट्टी ट्रान्सफर व सर्विस से सम्बधित सभी प्रकार की जानकारी के लिए Manav Sampada Portal Up जारी किया गया है,विशेष तौर पर Manav Sampada Portal Chutti Ke Liye बनाया गया है, अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो यह लेख आपको जरुर पढना चाहिए क्योंकि मानव संपदा पोर्टल की मदद से आपके बहुत से कार्य होने वाले है जिससे आपको छोटे छोटे कामो जैसे Leave Application के लिए ऑफिसों के चक्कर नही लगाने पढेंगे।
Manav Sampada Portal Ehrms पर छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें?

    मानव संपदा पोर्टल क्या है

    सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सरकार ने शिक्षा विभाग MHRD की मदद से मानव संपदा पोर्टल शुरू किया है इस Portal से कर्मचारियों की गतिविधि को ऑनलाइन किया गया है जैसे कर्मचारी इसी पोर्टल के माध्यम से अवकाश ले सकते हैं कर्मचारियों का ट्रान्सफर, सेवानिवृत्ति सैलरी स्लिप आदि इसी पोर्टल से जारी की जायेगी। 

    मानव संपदा पोर्टल की जानकारी

    आर्टिकल का नाम Manav Sampada Portal UP
    पोर्टल का नाम मानव संपदा पोर्टल
    किसके द्वारा शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
    लाभार्थी सरकारी कर्मचारी
    उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के कार्य डिजिटल करना
    इससे लाभ क्या है सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी ले सकते हैं व अन्य कार्य
    आवेदन का प्रकार ऑनलाइन
    Manav Sampada Official Website www.ehrms.upsdc.gov.in

    मानव संपदा पोर्टल से क्या लाभ है

    मानव संपदा पोर्टल से सरकारी कर्मचारियों को कई प्रकार के लाभ हैं जिनमे कुछ लाभ निम्नलिखित हैं जिन्हें आप जान सकते हैं जैसे: 
    • मानव संपदा पोर्टल की वेबसाइट पर सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों का डाटा फीड किया गया है।
    • इस पोर्टल के जरिये कोई भी सरकारी कर्मचारी अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
    • कर्मचारी ट्रान्सफर की जानकारी को ऑनलाइन देख सकता है।
    • पोर्टल पर कर्मचारी की सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध होती है, जैसे की सेवा की शुरुआत की तिथि, पदों पर पदोन्नति की तिथि, आदि।
    • कर्मचारी अपनी वेतन संबंधित स्लिप को पोर्टल पर देख सकते हैं, जिससे उन्हें उनकी वेतन और विभिन्न भत्तों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलती है।
    • पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अपने स्थानांतरण का अनुरोध कर सकते हैं और उसकी प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं। यह उन्हें अपने करियर के विकास और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण साधन प्रदान करता है।
    • अब उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से अपनी छुट्टी के लिए आसानी से आवेदन करने का लाभ मिलता है।
    • सभी प्रकार के छुट्टी के आवेदन और फॉर्मलिटी अब ऑनलाइन होती हैं, जिससे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती।
    • पोर्टल पर सभी सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का पूरा रिकॉर्ड पहले से ही दर्ज होता है, जिससे उनकी सेवा और अवकाश संबंधित जानकारियां आसानी से रखी जा सकती हैं।
    • पोर्टल में विभाग और उनकी व्यक्तिगत जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध होती हैं, जो इस्तेमाल करने में बहुत ही सरल हैं।

    Udise Plus Portal पर स्कूल लॉगिन: आसान प्रक्रिया जानें

    Manav Sampada Up Login - मानव संपदा पोर्टल कैसे खोलें

    Manav Sampada Portal खोलने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के किसी भी वेब ब्राउज़र में वेबसाइट https://www.ehrms.upsdc.gov.in/ खोलें इस वेबसाइट पर जब आप आ जायेंगे तो पेज कुछ इस तरह से दिखेगा जैसा कि नीचे दिया गया है।

    Manav Sampada Portal Ehrms पर छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें?
    जब यह वेबसाइट खुल जाए तब आप इसका प्रयोग कर सकते हैं इस वेबसाइट से आप ट्रान्सफर आर्डर देख सकते हैं अपना अकाउंट लॉग इन कर सकते हैं अब अकाउंट लॉग इन करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें।
    • वेबसाइट के होमपेज पर eHRMS Login ऑप्शन दिया गया है इसी पर क्लिक करें।
    • एक न्यू विंडो ओपन होगी 
    • इसमें User Department में अपने विभाग का चयन करें।
    • User Id कालम में अपनी यूजर आई डी दर्ज करें 
    • पासवर्ड में अपना पासवर्ड लिखें 
    • स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें 
    • लॉग इन बटन पर क्लिक करें 
    • आपका अकाउंट लॉग इन हो जायेगा 
    यदि आपके पास आपका लॉग इन आईडी पासवर्ड नही है तो सबसे पहले अपने विभागाध्यक्ष से Manav Sampada Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन करायें उसके बाद आई डी पासवर्ड प्राप्त करें तब आप पोर्टल पर लॉग इन कर पाएंगे।
    Latest Update Join WhatsApp Group

    Manav Sampada Portal Up App Download - मानव संपदा छुट्टी ऐप डाउनलोड

    मानव संपदा पोर्टल ऐप आप दो तरह से डाउनलोड कर सकते हैं एक तरीका है आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं दूसरा APK आप https://www.ehrms.upsdc.gov.in/ वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्ले स्टोर से इस एप्प को डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप पढ़ें
    • मोबाइल प्ले स्टोर ओपन करें। 
    • सर्च बाक्स में m-STHAPNA App सर्च करें। 
    • सूची से एप्प इंस्टाल करें।
    • INSTALATION प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओपन करें। 
    • अप्प्लिकेशन लॉग इन करें।  
    • इसका प्रयोग करें। 

    मानव संपदा पोर्टल यूपी फॉर लीव एप्लीकेशन - मानव संपदा पर अवकाश कैसे लें

    Manav Sampada Portal से राज्य कर्मचारी अपने लिए छुट्टी प्राप्त कर सकते हैं छुट्टी लेने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आप कितने प्रकार की छुट्टी इस पोर्टल से ले सकते हैं। इसके बाद आप छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं EHRMS UP पोर्टल पर उपलब्ध छुट्टी के प्रकार इस तरह हैं।

    चाइल्ड केयर छुट्टी: यह छुट्टी उन कर्मचारी माताओं के लिए होती है जो अपने बच्चों की देखभाल और परवाह करने के लिए अवकाश लेना चाहती हैं।

    कैजुअल छुट्टी: यह छुट्टी आनंद लेने या विभिन्न कार्यों के लिए अवकाश लेने के लिए सभी कर्मचारियों के लिए होती है।

    मेटर्निटी छुट्टी: यह छुट्टी माताओं के लिए होती है जो गर्भावस्था के दौरान अवकाश लेना चाहती हैं।

    मिसकैरेज छुट्टी: यह छुट्टी उन महिलाओं के लिए होती है जो गर्भपात के बाद अवकाश लेना चाहती हैं।

    मेडिकल छुट्टी: यह छुट्टी उन लोगों के लिए होती है जो अपने स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं के कारण अवकाश लेना चाहते हैं, जैसे कि बीमारी या चिकित्सा उपचार के लिए।

    यह सभी छुट्टी के प्रकार हैं जो एचआरएमएस यूपी पोर्टल पर उपलब्ध होते हैं।

    Manav Sampada Portal Chutti Ke Liye - मानव संपदा पोर्टल छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें

    बिना किसी पैसे के, मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिए यहाँ बताए गए आसान चरणों पालन करें।
    • सबसे पहले, मानव सम्पदा पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
    • मानव संपदा पोर्टल लिंक
    • वहां, आपको "eHRMS Login" विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
    • अब आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड, और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
    • लॉगिन करने के बाद, आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, उसे वेरीफाई करें।
    • ऑनलाइन छुट्टी विकल्प पर क्लिक करें अथवा"Apply Leave" पर क्लिक करें।
    • "Select Reporting Officer" विकल्प पर क्लिक करें।
    • "Add A Reporting Officer" ऑप्शन पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी दर्ज भरें।
    • अब, आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा।
    • छुट्टी का प्रकार, छुट्टी की तारीखें, छुट्टी का कारण, और रहने का पता दर्ज करें।
    • आवेदन जमा करें अथवा आवेदन को सबमिट करें विकल्प पर क्लिक करें।
    इस तरीके से, आप आसानी से छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    Chakshu Portal: फ्रॉड कॉल, SMS धोखाधड़ी की शिकायत ऐसे करें

    FAQs.

    Q. मानव संपदा पोर्टल की सुविधाएँ कौन ले सकता है? 

    Ans. सरकारी कर्मचारी

    Q. Manav Sampada Portal Helpline Number?

    Ans. Manav Sampada Portal की अभी कोई विशेष हेल्पलाइन नम्बर नही है इसकी तकनीकी सहायता सॉफ़्टवेयर से  सम्बधित समस्‍याओं के लिए आप ईमेल आईडी ehrms-up@gov.in पर मेल कर सकते हैं अन्य सहायता डेटा एंट्री  संशोधन के लिए अपने संस्थान कार्यालय मानव सम्पदा नोडल अधिकारी से संपर्क करें। 

    Q. मानव संपदा पोर्टल लिंक क्या है?

    Ans. https://www.ehrms.upsdc.gov.in/ है।

    Q. मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक कैसे देखें?

    Ans. मानव सम्पदा पोर्टल पर सर्विस बुक देखने के लिए, सबसे पहले ehrms.upsdc.gov.in पर जाएं और लॉगिन करें। फिर, एम्प्लोयी सर्विस बुक डिटेल्स के लिंक पर क्लिक करें और अपना eHRMS कोड दर्ज करें। आपको अपनी जानकारी भरकर सर्च करना होगा, और फिर आप सर्विस बुक को डाउनलोड कर सकते हैं।

    Q. मानव संपदा पोर्टल पर सर्विस बुक कैसे डाउनलोड करें?

    Ans. मानव सम्पदा में लॉगिन (eHRMS Login) करें और पेरोल में जाएं। इसके लिए यहाँ क्लिक करें: http://ehrms.upsdc.gov.in/ आपको दो विकल्प दिखाई देंगे: बेसिक एजुकेशन और सैलरी स्लिप। बेसिक एजुकेशन में जाने के बाद, तीन विकल्प मिलेंगे: सैलरी स्लिप, अटेंडेंस, और रिटायरमेंट। सैलरी स्लिप का चयन करें, और "सेलेक्ट ईयर" में 2024 और "सेलेक्ट मंथ" में जिस महीने की स्लिप देखना चाहते हैं उसका चयन करें, फिर सबमिट पर क्लिक करें। आपकी सैलरी स्लिप आ जाएगी।

    Q. मानव संपदा पोर्टल वेबसाइट?

    Ans. मानव संपदा पोर्टल वेबसाइट का नाम https://www.ehrms.upsdc.gov.in/ है।

    निष्कर्ष 

    सरकारी कर्मचारियों के लिए Manav Sampada Portal एक बहुत ही योगी पोर्टल है इसके माध्यम से सरकारी कर्मचारी छुट्टी प्राप्त कर सकते हैं Manav Sampada Portal Chutti Ke Liye ही बनाया गया है इससे और भी कई लाभ हैं जो इस पोस्ट में बताये हैं आशा है यह जानकारी आपके काम आयेगी अगर यह पोस्ट आपके काम की हो तो इसे अन्य लोगों में शेयर करें और मानव संपदा से जुड़े हुए किसी अन्य सवाल के हमें कमेंट करें 

    इन्हे भी पढ़ें 

    एक टिप्पणी भेजें

    0टिप्पणियाँ

    एक टिप्पणी भेजें (0)